• Wed. Mar 11th, 2026

सिवान में चली गोली! झोपड़ी में सो रहा था बुजुर्ग, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 15, 2025

 

सिवान: बिहार के सिवान में झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामला आंदर थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है गायघाट निवासी अपने झोपड़ी नुमा घर में पत्नी के साथ सो रहे थे. तभी अहले सुबह कुछ अज्ञात अपराधी आये और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. मृतक की पहचान गयघाट निवासी 70 वर्षीय निजामुद्दीन मियां के रूप में हुई है.

 

बुजुर्ग पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां:

 

बता दें कि फायरिंग में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पास में सो रही पत्नी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए. लोगों का कहना है कि ठंड में सभी लोग आराम से सो रहे थे, तभी गोली की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद बुजुर्ग की पत्नी का शोर सुनकर सभी दौड़े आए. मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

 

क्या कहती है पुलिस:

 

मृतक के परिजन जमीन विवाद में हत्या की बात से इनकार कर रहे हैं. बुजुर्ग घर पर ही रहकर खेती का काम करते थे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हत्या के बाद चर्चा हो रही कि आखिर 70 वर्षीय शख्स की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है. हत्या के मामले पर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ग्रामीणों से पूछताछ की गई है.

 

 

*इंट्रो*

 

“हम सभी सो रहे थे, उसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद कुहासा की वजह से अज्ञात अपराधी हत्या कर भागने में सफल रहे. जमीन विवाद में हत्या हो सकती है.”-ग्रामीण

 

“फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जांच के बाद ही हत्या का कारण क्लियर हो पायेगा और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”-पप्पन कुमार, थानाध्यक्ष


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *