• Sat. Feb 14th, 2026

chaibasa : डीएवी में मनाई गई ग्रोवर जी की पुण्यतिथि*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 6, 2026

चाईबासा, 6 फरवरी 2026 : डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में महान शिक्षाविद् एवं समाजसेवी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उनके जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा एन. डी. ग्रोवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई । वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर द्वारा ग्रोवर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक जयंत कुमार पंडा ने विस्तार से इस विभूति के त्याग व समर्पण की चर्चा की।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि महात्मा ग्रोवर ने डीएवी संस्थानों के विकास एवं शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। छात्रा शिवन्या कुमारी ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए।

विदित हो कि अवसर पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ दैनिक हवन यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज व राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। पूर्वाहन 10:00 बजे वार्षिक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा ‘ का जीवंत प्रसारण विशेष कर बोर्ड परीक्षार्थियों को दिखाया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *