• Fri. Feb 27th, 2026

कपाली थानेदार ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 18, 2023

 

सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कपाली ओपी के कमारगोड़ा स्थित शिव मंदिर के पास से सुबह गश्ती के दौरान एक युवक को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली के रहने वाले 29 वर्षीय अरुण महतो के रूप में किया गया है। प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पत्रकारों को दी। एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह चार बजे गश्ती एवं चेकिंग के दौरान कमारगोड़ा स्थित शिव मंदिर के पास एक लड़का पुलिस को देखकर भागने लगा ।जिसे पुलिस बल दौड़ाकर पकड़ लिया।एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने बताया कि घर में आपसी कलह के कारण अपने पास रखे देशी कट्टा को बाहर निकालकर शिव मंदिर के पास घूम रहा था। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ एक स्मार्टफोन जब्त किया है। छापामारी टीम में कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार, पुअनि कासिम अंसारी, सअनि रामनाथ वानरा, हवलदार बासुदेव प्रसाद, आरक्षी रामबली बैठा, अनिल कुमार झा आदि शामिल थे।

   ए के मिश्र


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *