• Thu. Mar 12th, 2026

जमुई में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, खलिहान में मिली सिरकटी लाश

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025

 

जमुई: बिहार के जमुई में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है. सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव के खलिहान में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई है. घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान शिवनंदन महतो के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने खलिहान में ही सोया करते थे.

 

ग्रमीण ने देखी लाश:

 

जानकारी के अनुसार धान की झड़ाई के बाद खलिहान में सोने चले गए थे. सुबह किसी ग्रामीण ने सिरकटी लाश देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों द्वारा तुरंत सिकंदरा थाना को इसकी सूचना दी गई. सूचना देने के उपरांत सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची.

 

छानबीन में जुटी पुलिस:

 

सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है. मृतक के खलिहान पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है. मौके पर एसडीपीओ भी पहुंचे.

 

इलाके में सनसनी:

 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घरवालों ने बताया कि इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. फिर इतनी बेरहमी से हत्या करने का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. अब देखना लाजिमी होगा कि इस हत्या की गुत्थी जमुई पुलिस कितनी जल्दी सुलझा पाती है.

 

Intro

 

“डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम जांच में जुटी है. जांचोपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जाएगा. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. जांच के बाद सारी जानकारी साझा की जाएगी.” -सतीश सुमन, एसडीपीओ


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *