संवाददाता: बरही केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चंद्रवंशी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा। भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। टैक्स स्लैब में बदलाव कर 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट देना एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे करोड़ों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे लोगों की बचत बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों के लिए भी विशेष रूप से लाभकारी है। कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाकर सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि देश का अन्नदाता आत्मनिर्भर बने। साथ ही, सरकार द्वारा कृषि तकनीक और सिंचाई सुविधाओं में निवेश से कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार पर ध्यान देने के लिए सरकार की सराहना करते हुए रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं और स्टार्टअप सेक्टर को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट देश की आर्थिक वृद्धि को नई गति देगा और प्रत्येक नागरिक को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को इस सराहनीय बजट के लिए बधाई दी और इसे देश के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर बताया। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation केंद्र सरकार ने किया जनता के साथ विश्वासघात, बजट पूरी तरह निराशाजनक : मंजीत यादव गणतंत्र दिवस पर निरसा विधानसभा क्षेत्र की मुखिया अपर्णा देवी सहित 14 मुखिया दिल्ली में किये गए सम्मानित