संवाददाता : बरही केंद्रीय बजट 2025 को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अरुण साहू ने बजट को मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक करार दिया और कहा कि इसमें होम लोन और वाहन लोन पर कोई छूट नहीं दी गई। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आपने बिहार के अलावा किसी अन्य राज्य का नाम सुना? उन्होंने कहा कि जब देश के बजट की बात होती है, तो यह पूरे देश के लिए होना चाहिए, न कि कुछ राज्यों तक सीमित। अरुण साहू ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने की मांग लंबे समय से हो रही थी, लेकिन इस बजट में इसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने गठबंधन सहयोगियों को खुश रखने के लिए पूरे देश के हितों को दांव पर लगा दिया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और भेदभावपूर्ण बजट बताया। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation बजट से व्यापार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा : बरही व्यवसायिक संघ अध्यक्ष कपिल केशरी केंद्र सरकार ने किया जनता के साथ विश्वासघात, बजट पूरी तरह निराशाजनक : मंजीत यादव