• Thu. Feb 26th, 2026

55 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 24, 2023

 

कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा जिले के तेज तरार पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो
के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गठित विशेष टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक,पुलिस अवर निरीक्षक दीनबंधु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दशरथ टुडू, हवलदार राम अवतार सिंह, जुझार सोरेन आदि शामिल थे। विशेष टीम ने ब्राउन सुगर सप्लाई का तस्करी करने वाले अविनाश गोप उर्फ हबड़ी और सामु हेम्ब्रम को 55 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ छापामारी कर गिरफ्तार किया।पुलिस ने पूछताछ के दौरान इनके पास से 2 मोबाइल 1 स्कूटी एव अन्य सामान बरामद किया हैं।चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीपखलखो ने बताया कि देसी कट्टा के साथ दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ़्तार किया गया है।इसमें एक सिलवर देवगन उर्फ अनुज देवगन ललित मुंडारी को चाईबासा खप्परसाइ ओवर ब्रिजके पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग मामला दर्ज कर इसमेंशामिल अपराधियों के विरुद्ध छापामारी की जा रहीहै।पुलिस ने चारों अपराधियों को जेल भेज दिया ।बता दें कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल चोरी का
केस में फरार चल रहे थे पुलिस ने इसके पास से 1देसी कट्टा 1 जिंदा गोली और 1 खोखा बरामद
किया हैं। वही पदाधिकारी ने बताया कि आगे अनुसंधान और पूछताछ में खुलासे होने की संभावना है ।

ए के मिश्र


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *