• Thu. Mar 5th, 2026

बरही में भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों और छ पंचायतों के बुथ कार्यकर्ताओं संग की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Oct 17, 2024

चौपारण, हजारीबाग
भाजपा ने विधान सभा चुनाव जीतने के लिए सारी कोर कसर लगा दी है। योजना के तहत पंचायत वार बुथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है। बृहस्पति वार को प्रखण्ड के पंचायत प्रतिनिधियों मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्यों तथा बेलाही, बसरिया, बरहमोरीया, करमा, भगहर, पडरिया की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कांग्रेस तथा अन्य पार्टीयो के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ हैं। यह चुनाव केवल भाजपा का नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता का है। बुथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। राज्य को बचाने के लिए और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा को जीताना है।

गाँव टोला में घुम घुमकर घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यकर्ताओं की जीत ही पार्टी की जीत है।

काँग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

इस दौरान भाजपा में शामिल होने वालों में काजल कुमारी पंसस बसरिया, लखन भुइँया पुर्व समिति सदस्य प्रतिनिधि, अनिल राणा वार्ड सदस्य हजारीधमना, कैलाश केशरी बसरिया, घनश्याम यादव, सिकेन्द्र यादव, मनोज यादव तीनो ग्राम ककरौला, संदीप यादव, दीपू यादव, पप्पू यादव, अभिषेक यादव, आशु यादव सभी ग्राम महूदी, रामकेश्वर सिंह,ठकुरी प्रजापति सहित अन्य भाजपा का दामन थामा। सबको पूर्व विधायक व विधानसभा प्रभारी ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

*पंचायत प्रतिनिधियों का भाजपा को समर्थन*

मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक व प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा के अगुवाई में पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुआ। बैठक में मुख्यरुप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व विधानसभा प्रभारी बिनय सिंह उपस्थित रही। बैठक में उपस्थित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, उपमुखिया ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिया। मौके पर मुखिया अर्जुन पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया मंटू सिंह बेलाही, पप्पू रजक पडरिया, सुनीता देवी रामपुर, ममता देवी बेला, पूजा कुमारी बहेरा, गंदौरी दाँगी दादपुर, जानकी यादव यवनपुर, प्रतिनिधि बिनोद सिंह चौपारण, रंजीत सिंह मानगढ़, कैलाश पासवान सेलहारा, महेश भुइँया ब्रहमोरिया, मोहन साव डेबो, पुर्व मुखिया शौकत खान ताजपुर, रितेश सिंह चैथी, पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, विजय यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र रजक, सर्योत्तम पांडेय, बिनय रवानी, विकास रजक, प्रतिनिधि मो फैजान अंसारी, युगल तुरी, वार्ड संघ अध्यक्ष राजेश यादव, सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *