• Sun. Apr 5th, 2026

चाईबासा : परिवर्तन सभा में उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी हुए शामिल, भाजपा की सरकार बनने पर उड़ीसा के तर्ज पर महिलाओं को 2100 रुपए दी जाने की बात कही, उड़िया भाषा संस्कृति का विकास नहीं होना राज्य सरकार की विफलता, कोल्हान विकास में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा का रहा अहम योगदान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 1, 2024
crescent ad
चाईबासा : बीजेपी की परिवर्तन यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में है। सोमवार को जगन्नाथपुर विधानसभा में आयोजित परिवर्तन सभा में उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए। जहां हजारों की भीड़ को उन्होंने संबोधित किया। इससे पूर्व जगन्नाथपुर पहुंचने पर श्री माझी का भजपाइयों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष संजू पांडे, पूर्व विधायक लक्षमण टुडू, कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने उड़ीसा के सीएम का मंच पर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता और सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा पूरे लय में नजर आयीं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस राज्य को लूट का गढ़ बना दिया है। राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है. सिंहभूम के सारे माइंस बंद पड़े हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। हर तरफ अराजकता का माहौल व्याप्त है। इसलिए परिवर्तन यात्रा की आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही राज्य का सर्वांगीण विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा निकाल कर ढिंढोरा पिटनेवाली सरकार को बाकी योजनाओं का भी ढिंढोरा पीटना चाहिए। और जनता को बतानी चाहिए कि इससे राज्य की जनता को क्या लाभ हुआ है।

उधर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मधु कोड़ा ने भी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि सरकार बताएं कोल्हन विश्वविद्यालय किसकी देन है। जगन्नाथपुर अनुमंडल किसकी देन है। सिंहभूम के विकास में मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने क्या योगदान दिया है यह किसी से छिपा नहीं है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद को किसी से डर नहीं लगता। उन्हें डर लगता है तो मधु कोड़ा और गीता कोड़ा से। उन्हें भाजपा को नहीं हारना है उन्हें मधु कोड़ा और गीता कोड़ा को हराना है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में कोल्हान से इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ कर देंगे। जब तक मधु कोड़ा मैदान में रहेगा बीजेपी का कोई बाल बांका नहीं कर सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने पिता का नहीं वह किसी का नहीं हो सकता। जिस दिन मैं मुंह खोल दूंगा उस दिन हेमंत सोरेन मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।

वहीं अपने संबोधन में उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी ने झारखंड सरकार पर उड़िया भाषियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर नजर आने लगी है। जैसे ही डबल इंजन की सरकार बनेगी यहां भी उड़ीसा के तर्ज पर महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी। डबल इंजन की सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में ही राज्य के खाली पड़े वैकेंसी को भरने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोल्हान की जनसंख्या में उड़िया भाषियों की 40 फ़ीसदी हिस्सेदारी है, बावजूद इसके यहां उड़िया भाषा संस्कृति का विकास नहीं होना राज्य सरकार की विफलता दर्शा रहा है। करीब 45 मिनट के संबोधन में उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने डबल इंजन की सरकार का बखान किया और कहा कि जैसे ही 2024 में सत्ता परिवर्तन होगा यहां की जनता के विकास के द्वार खुल जाएंगे। पड़ोसी राज्य होने के नाते हम झारखंड के विकास में अपनी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान सभा में मौजूद भीड़ से सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *