• Mon. Feb 16th, 2026

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में हुए गोली कांड में प्रशासन को मिली एक बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार , जानिए पूरा खबर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 12, 2025

जमशेदपुर :बिष्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां दो दिन पहले खाओ गली ( चौपाटी )में हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है.

जिला के एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस वार्ता कर इस मामले का खुलासा किया है. एसएसपी ने कहा कि समरेश जिसको गोली मारी गई थी, उनका इलाज चल रहा है.घायल समरेश चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव का विधायक प्रतिनिधि है.बताया जा रहा है कि बहुत वर्ष पूर्व वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चक्रधरपुर में एक हत्या हुई थी, उसी कारण इन पर जानलेवा हमला हुआ था

पुलिस ने फायरिंग में शामिल हथियार, बाइक को जप्त कर लिया गया है. कुछ और लोग इस मामले में शामिल है, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा छापामारी की जा रही है, फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *