• Mon. Feb 16th, 2026

आसनबनी में जन आक्रोश सभा में गरजे नेता निकली बाइक रैली

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2025

 

बलियापुर – आसनबनी में लाठी चार्ज घटना के खिलाफ शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली की अध्यक्षता में जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा में आसनबनी, कालीपुर, सरिसाकुंडी के ग्रामीण मौजूद थे। झामुमों, भाकपा माले, कांग्रेस, सीपीएम समेत अन्य कई राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे थे। मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने अपने संबोधन में अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कहा कि पुलिस प्रशासन रैयत ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले सेल कंपनी के लोगों की पहचान कर अगले 48 घंटे के अंदर उनपर कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा इसके विरुद्ध गठबंधन दल के लोग सेल कंपनी के मुख्य द्वार के समक्ष धरना एवं अनशन आंदोलन करने के बाध्य होंगे। कहा कि जल जंगल जमीन की रक्षा के सभी को आगे आने की जरूरत है। वही कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने भी ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन एवं सेल कंपनी के लोगों द्वारा की गई लाठी चार्ज की निंदा की तथा इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से किया। वक्ताओं में झामुमो के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, मुकेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, नीलम मिश्रा, जग्गू महतो, सुखलाल मरांडी, युधेशवर सिंह, सूरज महतो, रतीलाल टुडू, सपन बनर्जी, चंडी चरण देव, निर्मल रजवार, भाकपा माले के गणेश महतो, कार्तिक प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मंगल महतो, प्रमुख पिंकी देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, मंटू चौहान, कालीचरण महतो, उमेश पासवान, शिवशंकर देव,किशोर मुर्मू उपाशी महताईन, विकास ठाकुर,रामू मंडल, अमृत महतो, समीर रवानी, शंभू टुडू आदि शामिल थे। संचालन निर्मल रजवार ने किया। सभा के पूर्व हवाई पट्टी मोड़ से बाइक रैली निकाली।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *