• Fri. Mar 6th, 2026

शराब के साथ एक तश्कर समेत तस्करी में प्रयुक्त तीन बाईक जप्त

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के सीकरीया ढिबर नहर के समीप से पुलिस ने कार्रवाई कर देसी व विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर तश्करी मे प्रयुक्त तीन बाइक को जप्त किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान झारखण्ड के पलामू जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी शनी कुमार पिता रमन राम के रूप में की गई है। पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने तस्करों की तीन बाइक भी जब्त कर ली। मामले मे कुटुम्बा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया की वाहन चेकिग के दौरान उक्त कार्रवाई की गयी। जहां मौके से उक्त शराब तश्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वही दो शराब तस्कर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त तशकरो की तीन मोटरसाइकिल तथा 36 लीटर विदेशी शराब,20 लीटर महुआ चुलाई देशी शराब तथा 150 किलो महुआ जब्त कर ली। गिरफ्तार शराब तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने फरार शराब तश्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शराब व बाईक को जप्त कर थाना लाया गया है। मामले मे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *