• Sat. Mar 7th, 2026

झारखंड में बिजली संकट: डीवीसी की लापरवाही से परेशान हुए लोग

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2025

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :आज शनिवार को झारखंड विद्युत निगम के स्कूटीब इंजीनियर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की डीवीसी के द्वारा लाइन कटौती को लेकर हम लोग काफी परेशान हैं झारखंड विद्युत बोर्ड डीवीसी द्वारा लाइन खरीदती है और अपनी कंज्यूमरों को बेचती है हम लोग पूरी तरह डीवीसी पर निर्भर है डीवीसी के अधिकारियों द्वारा बिना सूचना दिए लाइन काट दिया जाता है जब पूछा जाता है तब एक घंटा का ब्रेकर कभी 2 घंटा कह कर पांच – सात घंटे बिजली काट दिया जाता है उनका कहना है कि हम लोग को सही जानकारी भी नहीं दी जाती जिससे हम अपने उपभोक्ता को भी सही जानकारी नहीं दे पाते जबकि हमारे पास 70 हजार के लगभग उपभोक्ता है डीवीसी द्वारा बड़े-बड़े उद्योगों को डायरेक्ट लाइन दिया जाता है उसकी लाइन वह नहीं कटती है करीब 10 दिन से हम लोग इस परेशानी से झेल रहे हैं और उपभोक्ता को सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं 4 अप्रैल से यह सिलसिला जारी है जिससे छोटे-मोटे उद्योग धंधे व्यवसाय लोग जलापूर्ति के अलावा आमजन काफी परेशान है 7 से 8 घंटे प्रतिदिन बिजली काट दी जा रही है यह सिलसिला कब तक चलेगा इसकी सही जानकारी मुझे भी नहीं है अखबार के माध्यम से हम आम जनों को इसकी सूचना देना चाहते हैं ताकि लोग को सही जानकारी मिल सके


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *