• Fri. Mar 13th, 2026

एग्जिट पोल होंगे गलत, बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार:कुंज बिहारी साहू

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2025

 

पंकज ठाकुर

बडकागांव। पिछड़ा प्रकोष्ठ हजारीबाग के जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मीडिया के द्वारा एग्जिट पोल बताए जा रहे हैं सभी गलत साबित होंगे और बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की बहुमत सरकार बनने जा रही है।

श्री साहू ने आगे बताया कि राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू 23 अक्टूबर से 8 नवम्बर तक बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभायें।तथा उस आधार पर कहा जा सकता है कि एक्जिट पोल पुरी तरह से गलत है ! ये सभी वही एक्जिट पोल है

जो 2024 में लोकसभा चुनाव के मौके पर भाजपा को 350 से 400 सीटें दे रहे थे।बिहार की जनता गरीबी ,बेरोजगारी और पलायन के माहौल से बाहर निकलना चाहती है! इतना ही नहीं बांग्लादेशी और घुसपैठिया के नाम पर आनन-फानन में लाखों दलित पिछड़ा मतदाताओं का नाम एसआईआर के बहाने काट दिया गया जिसके कारण आम जनता में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *