• Thu. Nov 13th, 2025

सेवा ही राजनीति का लक्ष्य — डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने कहा, “सत्ता नहीं, समाज चाहिए”

Byadmin

Nov 10, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर (औरंगाबाद):

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी डॉ. बिनोद कुमार सिंह के समर्थन में जनता का रुझान लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

रविवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने खुलकर उनके प्रति अपना समर्थन जताया और कहा कि “डॉक्टर साहेब हमारे भगवान हैं, हम उन्हें इस बार ज़रूर विजयी बनाएंगे। जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. बिनोद कुमार सिंह वर्षों से गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की सेवा करते आ रहे हैं। चाहे किसी का इलाज हो या किसी ज़रूरतमंद की मदद — डॉक्टर साहेब हमेशा सबसे पहले पहुंचते हैं। वही लोगो को संबोधित करते हुए डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि वे राजनीति में सेवा के भाव से आए हैं। उन्होंने कहा —मेरा लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि समाज की सेवा है। मैंने अपने जीवन का अधिकांश समय लोगों की सेवा में बिताया है, अब जनता का आशीर्वाद लेकर विकास की नई दिशा देना चाहता हूँ।

उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे नवीनगर को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लोगों ने नारे लगाए — “बसपा लाओ, सम्मान बढ़ाओ”, “डॉक्टर बिनोद को जिताओ, नवीनगर का मान बढ़ाओ”। ग्रामीणों का जोश देखकर स्पष्ट है कि बसपा प्रत्याशी डॉ. बिनोद कुमार सिंह इस बार मैदान में एक मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नवीनगर में मुकाबला अब बहुकोणीय होता जा रहा है, और डॉक्टर साहेब की बढ़ती लोकप्रियता चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *