• Thu. Apr 2nd, 2026

कुटुंबा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम को मिला जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2025
crescent ad

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद (बिहार):

कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस प्रत्याशी राजेश राम जी को पिपरा बगाही पंचायत के गांव मुरौली खुर्द में लोगों का जबरदस्त जनसमर्थन प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने राजेश राम को “घर का बेटा” बताते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत का आशीर्वाद दिया।

गांव पहुंचने पर राजेश राम का स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, जयघोष और नारे लगाकर लोगों ने अपने प्रत्याशी के प्रति उत्साह और विश्वास व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि राजेश राम हमेशा से समाज के हर तबके की आवाज रहे हैं — चाहे गरीब हो, किसान, मजदूर या नौजवान। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अपने संबोधन में राजेश राम जी ने कहा —

“मुरौली खुर्द मेरा अपना गांव है, यहां का हर व्यक्ति मेरा परिवार है। आप सबका आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। मैं जनसेवा के मार्ग पर ईमानदारी और समर्पण के साथ चलता रहूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि कुटुंबा विधानसभा को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाना उनका संकल्प है और जनता के भरोसे पर वे कभी खरा उतरने में पीछे नहीं रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पंचायत के विभिन्न वार्डो के लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि राजेश राम जैसे कर्मठ और जनप्रिय नेता ही हमलोगो की हर तरह से मदद कर सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

चांडिल: चांडिल बांध के नौका विहार स्थल पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी (विमुवा) की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्यामल मार्डी ने की। बैठक में सुवर्णरेखा परियोजना द्वारा विस्थापितों के पुनर्वास अधिकारों की अनदेखी करने और पर्यटन का जिम्मा गैर-विस्थापित एजेंसियों को सौंपने का कड़ा विरोध किया गया। विमुवा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ के नाम पर पर्यटन क्षेत्र को कॉरपोरेट और बाहरी व्यापारियों के हवाले करने की योजना बना रही है। इसके विरोध में 30 अप्रैल को जोयदा शहादत दिवस के अवसर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही, बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा। विस्थापितों की प्रमुख मांगों में कृतज्ञता पैकेज, मॉडल आवासीय विद्यालय, चांडिल पॉलिटेक्निक में 50% आरक्षण और पालना जलाशय योजना को पूरा करना शामिल है। बैठक में नारायण गोप, देवेंद्र महतो और अरविंद अंजुम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। YouTube Thumbnail के लिए Bold Text विस्थापितों का हल्ला बोल! (सबसे बड़ा और लाल रंग में) चांडिल बांध: कॉरपोरेट राज का विरोध 30 अप्रैल: बड़ी पदयात्रा की तैयारी हक छीना तो होगा आंदोलन! Social Media Hashtags #ChandilDam #Seraikela #VisthapitMuktiVahini #JharkhandNews #RehabilitationRights #JusticeForDisplaced #ChandilNews #SwarnaRekhaProject #CorporateVsPeople #BirsaMunda #JharkhandPolitics #SaveChandilDam प्रमुख मांगे एवं आगामी कार्यक्रम (Checklist): 30 अप्रैल 2026: जोयदा शहादत दिवस पर पदयात्रा। बिरसा मुंडा शहादत दिवस: चांडिल स्वर्णरेखा कार्यालय पर धरना। प्रमुख मांग: चांडिल पॉलिटेक्निक में विस्थापितों के लिए 50% आरक्षण। विशेष: विस्थापित आंदोलन के 40 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2027 में भव्य आयोजन की रूपरेखा।