• Thu. Apr 2nd, 2026

राजेश राम समर्थकों का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, जनता ने जताया पूरा भरोसा

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2025
crescent ad

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

कुटुंबा (औरंगाबाद)।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के समर्थकों ने बरियावा गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात की। समर्थकों ने घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और प्रत्याशी के विकास दृष्टिकोण की जानकारी दी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र में विकास की और नई राह खुल सके। समर्थकों ने कहा कि राजेश राम एक जमीनी नेता हैं, जो लंबे समय से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते आए हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर ठोस काम करना है।

ग्रामीणों ने भी समर्थकों को भरोसा दिलाया कि वे इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कुटुंबा क्षेत्र में परिवर्तन लाएंगे। कई युवाओं ने कहा कि राजेश राम जैसा ईमानदार और मिलनसार नेता ही क्षेत्र की असली पहचान बन सकता है। बरियावा में हुए इस जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने नारे लगाए — “राजेश राम जिंदाबाद”, “कांग्रेस लाओ, विकास बढ़ाओ” — जिससे पूरे गांव का माहौल चुनावी जोश से भर गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *