• Sat. Apr 4th, 2026

कनकनी में हुई भू धंसान के 96 घण्टे बाद प्रबन्धन की नींद खुली

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 22, 2024
crescent ad

 

लोयाबाद-जोगता 11 नंबर हरिजन बस्ती मे बीते मंगलवार के अहले सुबह मे भू-धंसान भयावह गोफ मे एक घर का आधा हिस्सा जमीन मे समाए जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को सिजुआ जीएम के आदेश पर आज दोपहर मे कनकनी कोलियरी परियोजना पदाधिकारी सहित कोलियरी मैनेजर अजय कुमार,सेफ्टी मैनेजर नीतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे और डोजरिंग कर भू-घंसान स्थल को मिट्टी पाटकर बंद किया गया। वही राजद नेता सुखदेव विद्रोही ने बीसीसीएल प्रबंधन गम्भीर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रह रहे लोगो को बीसीसीएल सुरक्षित स्थान को चिंन्हीत कर बसाने का काम करे।क्योंकि यहां प्रतिदिन खतरा बढ़ता जा रहा है।और प्रबंधन गहरी निद्रा में लीन है। लोग यहां भयावह जीवन मे रहने के मजबूर है। लोग यहां से जाना चाहते है लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन कोई भी पहल करने को तैयार नही है। वही कनकनी कोलियरी के प्रोजेक्ट मैनेजर नारायण प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द जोगता 11 नंबर मे रह रहे लोगो का सर्वे कर एक सुराक्षित स्थान को चिन्हीत कर बसाया जाएगा। मौके कनकनी कोलियरी के कई अधिकारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *