
हजारीबाग भारतीय जनता पार्टी ,द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का कार्यक्रम हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई ।कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि द्वारा की गई एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर द्वारा की गई ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर लोकसभा सांसद ,अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भोला सिंह जी ,राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल जी उपस्थित थे ।साथ ही बतौर विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा के विधायक अमित यादव ,हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद एवं सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास भी उपस्थित थे

मुख्य वक्ता सांसद श्री भोला सिंह द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर एक राजनेता, समाज सुधारक, विचारक ,दार्शनिक थे ।डॉ आंबेडकर भारत को, एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी ,पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए और समस्त नागरिकों का सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक ,न्याय, विचार ,अभिव्यक्ति विश्वास का शपथ दिलाई गई ।साथ ही यह मंत्र दिए की ,शिक्षित बनो ,संघर्ष करो और संगठित रहो।
बाबा साहब को प्रताड़ित करने का काम कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में किया गया। देश के कांग्रेसी प्रधानमंत्री द्वारा जीते जी स्वयं भारत रत्न ले लिया परंतु डॉक्टर अंबेडकर को यह सम्मान नहीं देने दिया ।दो-दो बार लोकसभा का चुनाव हरवाने का काम किया।
सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा की देश संविधान से चलता है, ना की शरीयतसे, कांग्रेस पार्टी स्वयं पार्टी हित में देश के संविधान को संशोधन 86 बार कर चुका है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शासन आने पर ही संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में देश रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का प्रतिमा लगाया गया ।
कार्यक्रम को बरकट्ठा विधायक अमित यादव ,हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ,अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी विनोद राम, सुरेंद्र राजमणि द्वारा भी संबोधन की गई हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा यह कहां जाने पर की सरकार शरीयत से चलेगी संविधान से नहीं इसके प्रतिक्रिया स्वरूप मंत्री और झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई द्वारा एक आक्रोश मार्च, निर्मल महतो पार्क से समाहरणालय गेट तक किया गया ।तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला डेली गेट के द्वारा उपायुक्त हजारीबाग के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सोपा गया, की तत्काल मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य केपी ओझा, सुदेश चंद्रवंशी ,हरीश श्रीवास्तव, अशोक यादव, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू, रमेश
ठाकुर ,आनंद देव ,दामोदर सिंह ,जय नारायण प्रसाद ,कुणाल किशोर, टोनी जैन, शेफाली गुप्ता ,साक्षी राणा ,कृष्णा राम ,मनोज गिरी ,अजीत चंद्रवंशी, मनमीत अकेला ,तनवीर अहमद ,इंद्र नारायण ,कुंवर मनोज सिंह ,रानी शुक्ला, कृष्णा मेहता ,अजीत बक्शी, रणधीर पांडे ,कैलाश यादव ,गुड़िया देवी, फुलवा देवी ,मीरा मेहता ,सत्यभामा शर्मा, अनिल मेहता, प्रकाश कुशवाहा, अरुण राणा ,रामस्वरूप पासवान ,रोहित जी यदिसैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद द्वारा दी गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
