• Fri. Mar 6th, 2026

शिक्षक पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 15, 2025

 

 

हजारीबाग जिले के दारु प्रखंड अंतर्गत दारु खैरका में एक शिक्षक के द्वारा तीन नाबालिग बच्चियों के साथ अप्राकृतिक योनाचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक कौशल कुमार कांत पिता कृष्ण कुमार कान्त दारु खैरिका निवासी है और पेशे से शिक्षक है वह पेटो के एक स्कूल मे शिक्षक के साथ साथ घर मे भी ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। इसी मोहल्ले की सात, नौ और दस साल के उम्र की तीन बच्चियां घर मे ट्यूशन पढ़ने आती थी। आरोपी शिक्षक इन तीनो बच्चियों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था। जिसकी सूचना इन मासूम बच्चियों ने अपने अभिभावकों को दिया। यह मामला पहले गांव के स्तर से सुलझाने का प्रयास किया गया मामला नही सुलझने पर बच्चियों के माता पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आवेदन देकर करवाई की मांग किया। इतने कम उम्र की मासूम बच्चियों के साथ इस तरह कि दरिदंगी की बात सुन थाना प्रभारी शफीक खान के साथ पत्रकार व ग्रामीण भी भौचक्के रह गये। और सोचने पर विवश हो गए। थाना प्रभारी शफीक खान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के घर पुलिस दल को भेजा। लेकिन आरोपी शिक्षक घर से फरार हो गया था। दारू पुलिस कौशल कुमार कांत के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार कौशल कुमार कांत को शनिवार को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । दारू पुलिस ने कौशल कुमार कांत को गिरफ्तार कर यह साबित कर दिया है कि दोषी चाहे कोई भी हो किसी हालत में नहीं बक्शा जायेगा। दारू पुलिस ने गिरफ्तार कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरने का काम किया है। दारू पुलिस को जितना तारीफ किया जाए उतना कम है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *