• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर : भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की होगी ऐतिसाहिक जीत, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 13, 2024

आदित्यपुर : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की ऐतिहासिक जीत होगी .साथ ही उन्होंने कहा कि आज राज्य में हर ओर बदलाव की किरण दिख रही है. वर्तमान झारखंड सरकार की नीति-सिद्धांतो पर उन्होंने जमकर निशाना साधते हुये कहा कि सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गीती कोड़ा अधिक वोट के साथ ऐतिहासिक जीत तय है. इतना ही नहीं, जिस तरह से पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भाजपा के प्रति जोश-खरोश बना हुआ है उससे तय है कि आनेवाले विधान सभा चुनाव में भी भाजपा शत-प्रतिशत जीत का लक्ष्य प्राप्त करेगी. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने इस संबंध में कहा कि झारखंड के 14 लोकसभा सीट को जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्य के समर्थन में जनता झारखंड के सिंहभूम संसदीय सीट समेत हर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देगी और उनकी जीत सुनिश्चित करेगी. 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *