• Sat. Apr 4th, 2026

भगवान की कथा आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग दिखाती है – पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 9, 2024
crescent ad

 

आज हरिदास जी महाराज श्री ने आज की कथा में भक्तों को बताया कि भगवान की कथा सुनना एक अद्भुत और दिव्य अनुभव है, जो जीवन के सभी दुःखों को समाप्त कर देता है।

जब कोई व्यक्ति भगवत कथा को श्रद्धा और ध्यानपूर्वक सुनता है, तो उसके जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

 

मानव जीवन में ज्ञान का विशेष महत्व है। अपने ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर के अज्ञान और अंधकार को दूर कर सकता है। जैसे अंधेरी रात में एक दीपक प्रकाश फैलाता है, वैसे ही ज्ञान का प्रकाश व्यक्ति को सही मार्ग दिखाता है और उसे पापों के चक्र से बाहर निकालता है।

महाराज श्री ने यह भी बताया कि मानव को पाप करने से बचना चाहिए, क्योंकि पाप जीवन को नष्ट कर देते हैं और आत्मा पर बोझ बन जाते हैं। यह कथा परम वैष्णव बाबा भोलेनाथ ने मैया पार्वती को सुनाए थे भागवत अमर ग्रंथ है जो इन्हें श्रवण करते वो व्यक्ति भवसागर से पार हो अमर हो जाता है।यह कथा सुत जी ने शौनकादिक ऋषियों मुनियों को सुनाया सनक सनातन ने नारद को सुनाया भगवान शुकदेव ने राजा परिक्षित को सुनाया उन्हें मुक्ति मिल गयी भगवान की कथा सुनना एक ऐसा सौभाग्य है जो करोड़ों जन्मों के पुण्य के बाद प्राप्त होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए कि वह अधिक से अधिक पुण्य कर्म करे और भगवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त करती है।

भगवान की कथा आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग दिखाती है और मनुष्य को सच्ची शांति और आनंद का अनुभव कराती है।इस कथा को सफल बनाने में प्रमुख परिवार किशोरी गुप्ता, बिजय झा ,अशोक वर्मा,विनय कृष्ण गुप्ता,बिजया गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता ,अवधेश कु गुप्ता,मनोज कु गुप्ता,उदय वर्मा,सुशील खैतान,संजय चौधरी, हिम्मत सिंह,दीपक सोनी,संजय गुप्ता,शिवानी झा,कस्तूरी देवी,गीता देवी,अल्का देवी बबीता देवी,नर्मदा देवी, मनिषा देवी,कविता गुप्ता,उ सुष्मा वर्मा,माया खैतान,बिकास साहू, सुमन देवी, आदि समाज के सहयोग से किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *