• Thu. Apr 2nd, 2026

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने बिरसा मुंडा की 150वें जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित एवं नमन कर दी श्रद्धांजलि

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 15, 2024

 

*धार्मिक व सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा हेतु अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके द्वारा किया गया संघर्ष युगों-युगों तक हमें प्रेरित करता रहेगा : शेफाली गुप्ता*

crescent ad

दारू / हजारीबाग

महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिवीर एवं ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वें जयंती के अवसर पर हजारीबाग स्टेडियम समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित एवं नमन कर श्रद्धांजलि दी। भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी एवं संघर्षों पर प्रकाश डालकर अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही यहां उपस्थित गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा धार्मिक व सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा हेतु अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके द्वारा किया गया संघर्ष युगों-युगों तक हमें प्रेरित करता रहेगा। जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को मोदी सरकार इस वर्ष 150वें जयंती वर्ष के रूप में मना रही है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज को मातृभूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया। आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली अंग्रेजी हुकूमत को उन्होंने कड़ी चुनौती दी और स्वाधीनता सेनानियों के आत्मबल को मजबूत किया।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *