• Thu. Mar 12th, 2026

एमएस स्टील परियोजना की बैठक में ग्रामीणों संग नहीं बनी सहमति!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 26, 2024

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पांडु पंचायत में प्रस्तावित एमएस स्टील कोल माइंस परियोजना की बैठक में सहमति हेतु बैठक आयोजित किया गया था! जहां तरहेसा टुंडा बलिया एवं पांडू गांव के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया! विरोध जताने में ग्रामीणों की ओर से रामस्वरूप ओझा सुशील कुमार ओझा संजय कुमार ओझा विजय ओझा संजय यादव सुधीर ओझा फुलदेव राम प्रमोद राम समेत सैंकड़ो भू-रैयत मौके पर उपस्थित थे!

 

क्या है मामला

 

पांडू पंचायत अंतर्गत तरहेसा टुंडा बलिया एवं पांडू गांव में भूमि अधिग्रहण करने की जिम्मेवारी डुमरी कोल माइंस परियोजना को मिला हुआ है! परियोजना कोयला का उत्पादन करेगी! कंपनी अपने परियोजना विस्तार के लिए स्थानीय मुखिया सकिबा खातून के बुलावे पर भू- रैयतों से वार्तालाप करने हेतु गुरुवार को पहुंची थी! जिसमें एमएस स्टील परियोजना के सारे सदस्य और निदेशक का जुटान हुआ था! जिस पर ग्रामीण असहमत हो कर विरोध जताया!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *