• Fri. Feb 27th, 2026

भीषण गर्मी के वजह से शिक्षा सचिव ने फिर बढ़ाई स्कूलों की छुट्टी,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 14, 2023

रांची झारखंड में लगातार गर्मी और बढ़ रही उमस को देखते हुए झारखंड के शिक्षा सचिव द्वारा स्कूलों की छुट्टी एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अत्यधिक गर्मी और ल्लू को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूल अब 17 जून 2023 तक बंद रहेंगे। झारखंड में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया है और इस भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रहा है। इसके तहत राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त एवं प्राइवेट स्कूलों को 17 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है . स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव जारी आदेश में कहा गया है कि सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 8 तक 17 जून, 2023 (शनिवार) तक बंद रहेंगे। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होंगे।

     ए के मिश्र


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *