
केंदुआ। न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी अलकुसा 6 नंबर कोल डंप के समीप स्थित श्रमिक कालोनी में स्थानीय बेरोजगार गरीब मजदूर की एक आहूर्त बैठक संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व उपेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि नि: सहाय गरीब मजदूरों को रोजगार मिले की मांग को लेकर लगातार 3 वर्षों से बीसीसीएल प्रबंधन के साथ आंदोलन के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने उनकी मांगों को मान लिया है उक्त बातें मजदूरों के नेतृत्व कर्ता उपेंद्र शर्मा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के अलकुसा कोल डंप में असंगठित मजदूरों द्वारा मैनुअल लोडिंग को लेकर प्रबंधन की तानाशाही व भ्रष्ट रवैया के विरुद्ध बेरोजगार मजदूरों ने उपेंद्र शर्मा उर्फ मंटू शर्मा के नेतृत्व में अलकुसा श्रमिक कालोनी में गोलबंद होकर जमकर नारेबाजी की।

वहीं नेतृत्वकर्ता उपेंद्र शर्मा ने प्रेस को बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन से लेकर झारखण्ड सरकार तक मैं विगत वर्षों से लिखित आदोंलन करता आ रहा हूँ एवं झारखण्ड सरकार द्वारा हमारे शर्तें को मानकर मजदूरों को रोजगार देने को बीसीसीएल प्रबंधन को पत्र अग्रसारित किया जा चुका है एवं प्रबंधन मुख्यालय द्वारा हम बेरोजगार मजदूरों को अलकुसा कोल डंप में 78 मजदूरों से बचे मैनुअल ट्रक लोडिंग में रोजगार देने की बात स्वीकार कर ली गई है ।
उन्होंने यह भी कहा है कि मजदूर बढ़ेंगे तो एक भी ट्रक खाली नही लौटेगी साथ ही कंपनी का कोल डिस्पैच बढ़ेगा और कंपनी मुनाफा की ओर अग्रसर होगी।यहां यह भी देखने को मिल रहा है कि एक ओर प्रबंधन पेलोडर से लोडिंग पर रोक लगाने की आदेश जारी कर चुकी है।और दूसरी ओर पेलोडर की लोडिंग धड़ल्ले से रोकटोक जारी है। ऐसी परिस्थिति के बावजूद भी झारखण्ड सरकार एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी हम मजदूरों को रोजगार नही मिली तो हमारा आगे की रणनीति चक्काजाम आंदोलन करने को बाध्य होंगे । जिसकी सारी जबाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी की होगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपेंद्र शर्मा , सुखदेव पासवान , चंद्रशेखर चौबे , छोटू खान , राजकुमार ,संजय भूईंया, अभिजीत सिंह ,रवींद्र वर्मा ,दीपक पासवान , सतेंद्र साव , कृष्णा पांडेय , चंदन कुमार , नौशाद खान ,बिरजू पासवान , नित्यानंद पासवान जगदीश भुईयां, विजय चौहान इत्यादि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
