• Fri. Mar 6th, 2026

कुल्टी बराकर -ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र के कई इलाकों में चौबीस घंटे तक नहीं रही बिजली

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर शहर के स्टेशन रोड स्थित आलू गद्दी के बराकर बिजली विभाग का लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र के कई इलाकों में चौबीस घंटे तक बिजली नहीं रही। जिससे लोग परेशान रहे।

इस संबंध में आलू गद्दी के निकट रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया हैं कि बताया हैं कि आलू गद्दी के बराकर बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ हैं। गुरुवार की दोपहर तीन बजे के भारी वर्षा के दौरान ट्रांसफार्मर उड़ गया तथा ग्वाला पट्टी, आरा डंगाल तथा स्टेशन रोड के कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों बराकर विधुत विभाग में की गई। लेकिन शुक्रवार के दोपहर एक बजे के लगभग नया ट्रांसफार्मर बिजली विभाग द्वारा लाया गया और लगाने का कार्य आरंभ किया गया। चौबीस घंटे तक इलाका अंधकार में डूबे रहने के कारण बिजली नहीं रहने पर लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिला। जिससे अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यहां के लोग कितने परेशान रहें।

वहीं दूसरी ओर बराकर बसस्टेंड में लो भोल्टेज रहने के कारण लोगो परेशान रहे। देर शाम को बिजली विभाग द्वारा मरम्मत करने करने के बाद स्थिति में सुधार हुआ। इस प्रकार देखा जाए तो बिजली सप्लाई के मामले में बराकर विधुत विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ हैं।

इस संबंध में बराकर विधुत विभाग के एसएम प्रसांतो कुमार सात्रा ने बताया कि गुरुवार को आसमानी बिजली गिर जाने के कारण ट्रांसफर जल गया था। जिसे बदली कर 250 केबी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया हैं और आरा डंगाल में भी 100 केभी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया हैं। जिससे आने वाले समय में विजली सप्लाई में कोई बाधा नहीं आयेगी। बराकर विधुत विभाग के इस कार्य को लेकर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने प्रशंसा की और और कहा कि बराकर विधुत विभाग की तत्परता से लोगों को राहत मिली हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *