• Thu. Feb 19th, 2026

BCCL की अनियंत्रित हाइवा ने तोड़ा दुर्गा मंदिर की चहारदीवारी

admin's avatar

Byadmin

Feb 19, 2026

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ 19 फरवरी।केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ झरिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दुर्गा मंदिर के समीप दांये ओर

बीसीसीएल.कालोनी में पीबी एरिया की अनियंत्रित मिट्टी लदी हाइवा ट्रक संख्या JH10 AJ – 2516 ने अचानक तेज गति से जाते हुए टकरा गया जिससे चारदीवारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रहा कि वहीं पास में ही जमीन पर ट्रांसफार्मर पड़ा था

जिसमे टकराकर हाइवा रुक गया एवं बगल में खड़े मारुति वैन और बीसीसीएल क्वार्टर को नुकसान नही पहुंचा और पास में बिजली खम्बों पर ट्रांसफार्मर लगाने आये मजदूर इस अनियंत्रित बी.सी.सी.एल. के हाइवा की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक के साथ एक और व्यक्ति भी हाइवा में बैठा हुआ था जो बीसीसीएल कर्मी था या कोई और ये कहना मुश्किल है। इस घटनाक्रम में जबतक लोग कुछ समझ पाते आनन फानन में हाइवा चालक ने वाहन को लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *