
केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 अंतर्गत धनसार के विश्वकर्मा परियोजना में कार्यरत जनता श्रमिक संघ धनसार शाखा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार 15 जुलाई को क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार पासवान के नेतृत्व में ओटो वर्कशॉप के समीप गोलबंद होकर प्रबंधन की मनमानी व भ्रस्ट नीतियों को उजागर करते हुए जमकर नारेबाजी की एवं प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दिनों प्रबंधन द्वारा इस परियोजना में कार्यरत ओटो सेक्सन तकनीक में हेल्फर श्रमिकों के साथ किसी संगठन के दबाव में आकर पक्षपात कर बेखौफ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो काफी निंदित है।

वहीं इस मामले को लेकर जनता श्रमिक संघ के सोनू कुमार ने कहा कि यहां हेल्फरों से दूसरे पदनाम इलेक्ट्रिशियन का कार्य करने को उन्हें मजबूर किया जाता है।तथा न करने पर अनाप शनाप धमकियां दी जाती है जो बहुत ही गलत है।जिनका जो पदनाम है उसके अनुसार ही प्रबंधन सेवा लें।वही जनता श्रमिक संघ के कुसुंडा क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार पासवान ने बताया कि परियोजना में चलने वाले मशीनों या भारी वाहनो में इलेक्ट्रिक या फिर मैकेनिक खराबी होने पर उसकी मरम्मत के लिए वाहनों में जानबूझकर अनजाने हेल्फरों को भेजा जाता है जिससे उन्हें खतरा का आभास है एवं काफी परेशानी हो रही है साथ ही उचित मरम्मत के अभाव में डंफर व अन्य मशीने कई दिनों तक खड़ी रहती है जिससे कंपनी को भारी क्षति हो रही है।

उन्होंने कहा कि यहां अनगिनत मैकेनिक और इलेक्ट्रिशन रहते हुए भी उन्हें अपने कार्य पर न भेजकर हेल्फरों को जबरन उक्त कार्य पर भेजना और उन्हें फंसाने की प्रबंधन की घोर रची रचाई साजिस है।प्रबंधन किसी के बहकावे में आकर साजिस करना छोड़ दें नही तो इस मुद्दे को संघ क्षेत्रीय महाप्रबंधक के समक्ष रखने का कार्य करेगी साथ ही कंपनी में जो लोग दलित, शोषित,पीड़ित,के विरुद्ध सिंह मेंशन की राजनीति कर रहे है ओ ऐसी राजनीत करना छोड़ दें नही तो जनता श्रमिक संघ प्रंबन्धन के साथ साजिसकर्ता को नाकाम कर उनका मुंह काला करने का काम करेगा।और यदि प्रबंधन अपनी मनमानी से बाज नही आती है तो संघ उनके विरुद्ध इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर चक्का जाम आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी सारी जबाबदेही धनसार परियोजना प्रबंधन की होगी।
वहीं इस मामले को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन से फोन द्वारा जानकारी लेने पर प्रबंधन कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रहे है।कार्यक्रम में मौके पर शिव शंकर चौहान,विनय कुमार,सोनू कुमार,शबनम अंसारी,संतोष बीपी,अजय कुमार भुईयां,संजय कुमार यादव,जितेंद्र साव,महफूज आलम,शनि कुमार,जयंतो दत्ता,बरुन कुमार सिंह,राज कुमार सिंह,दीपक हाड़ी,दिनेश भुईयां,ललन साव,अरविंद कुमार इत्यादि दर्जनों जनता श्रमिक संघ कार्यकर्ता शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
