• Sat. Feb 28th, 2026

बीबीएम कॉलेज व आरएसपी कॉलेज में नामांकन शुरू

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2025

 

बलियापुर :आरएसपी कॉलेज झरिया बेलगड़िया एवं बीबीएम कॉलेज बलियापुर में नए सत्र के लिए विभिन्न यूजी कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है। आरएसपी कॉलेज झरिया बेलगड़िया के प्राचार्य डॉ निलेश कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

नए सत्र में नामांकन हेतु आवेदन के लिए चांसलर पोर्टल को 9 जून से 8 जुलाई 2025 तक के लिए खोल दिया गया है। प्राचार्य डॉक्टर श्री सिंह ने आगे कहा कि आरएसपी कॉलेज में वोकेशनल कोर्स के रूप में बीबीए वर्ष 2012 से संचालित है। इच्छुक अभ्यर्थी इस कोर्स में भी नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। दूसरी और बीबीएम कॉलेज बलियापुर में भी स्नातक कला वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के नए सत्र के लिए आज नामांकन अभियान चलाया गया।

 

मौके पर कॉलेज शशि निकाय की सचिव अधिवक्ता राहुल कुमार, प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो, डॉ बीके राय, अधिवक्ता सतीश प्रसाद, डॉक्टर निर्मल कुमार महतो, डॉक्टर बी प्रसाद, प्रोफेसर संतोष महतो, विजय महतो, सुनील महतो, डब्लू, विकास आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *