
बरसात का असर इन दिनों जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है।

दो दिन पूर्व तेज बरसात होने पर नाली का बहाव तेज हो गया था। जिसमें एक डॉग पानी के बहाव में फंसकर आदित्यपुर स्थित निर्मल नगर में जा पहुंचा। लेकिन नाली के तेज बहाव में फंसने के कारण डॉग के शरीर में कई जगह चोटे आई हैं, रैंग रैंग कर 10 मीटर की दूरी में ही घूम रहा है, स्थानीय लोगों के घर के बाहर लगातार दो दिनों से डॉग अपने दर्द के मारे चिल्ला रहा है। वहीं मौत आने की आखिरी सांसे भी गिन रहा हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने जानवरों के सरकारी टोल फ्री नंबर 1962 पर भी कॉल कर संपर्क करने की कोशिश की जिससे उस डॉग का इलाज हो सके, लेकिन फोन नहीं उठाने के कारण इलाज भी नहीं पा रहा हैं। इसके साथ ही आदित्यपुर में स्थित एक डॉग एनजीओ से भी संपर्क किया गया, मगर वे भी इलाज के नाम पर झूठा आश्वासन देकर चले गए।

अहम सवाल यह उठता है कि क्या हमारे देश में जानवर की कीमत नहीं है या ऐसे ही तड़पते मरते छोड़ दिया जाता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
