
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के बडेम थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए लोगों के चेहरे पर खुशियां लौटा दीं। पुलिस ने चोरी व गुम हुए कुल 16 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत ₹2,70,000 बताई गई है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया

कि ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी के आधार पर गुम व चोरी हुए मोबाइलों का पता लगाया गया। विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया गया।
मोबाइल पाकर धारकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।थानाध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
