
बलियापुर: सिंदूरपुर गांव के अत्यंत गरीब कमरुद्दीन अंसारी का मिट्टी का कच्चा मकान दस जुलाई को भारी बारिश के कारण ढह गया है। घर के ढह जाने से परिवार के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वह घर से बेघर है।

इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो सिंदूरपुर स्थित उनके आवास पहुंचे। स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान विधायक श्री महतो ने बलियापुर के बीडीओ प्रभाष कुमार दास को फोन से स्थिति की जानकारी दी तथा पीड़ित परिवार को आवास निर्माण का लाभ उपलब्ध करवाने को कहा।

मौके पर श्री अंसारी की पत्नी शहीना बीबी, अशोक मुखर्जी, देवाशीष पांडेय, आदित्य मुखर्जी, राजू रजक, दुलाल पांडेय आदि थे। बीडीओ प्रभाष चन्द्र दास का कहना है कि फिल्हाल आपदा प्रबंधन की ओर से घर मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावे अंबेडकर आवास भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन व जिओ टैग प्रखंड कार्यालय से कर दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
