
बलियापुर: भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला धनबाद के बैनर तले मंगलवार बलियापुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आक्रोश रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे

झारखंड राज्य में हेमंत सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून-व्यवस्था एवं सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाएं ठप पड़ी हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

कानून व्यवस्था पूर्णतः चरमरा चुकी है, महिलाओं पर अत्याचार, चोरी, लूट और हत्या की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। सरकारी योजनाएं कागज़ों पर सीमित होकर रह गई हैं, लाभुकों तक उनका लाभ नहीं पहुंच रहा है। कोयला और बालू माफियाओं का बोलबाला है, जिससे राजस्व की भारी क्षति हो रही है।
भू-माफियाओं के संरक्षण में गरीबों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है। कार्यक्रम के पश्चात अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जगदीश रवानी, प्रभारी संतलाल प्रमाणिक, बादल रवानी, शैलेन मंडल, निताई राजवार, मनोज मिश्रा, विजय रवानी, सुनील मोदक, मंनबोध रवानी, मथुर मंडल, आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी, सुबल गोराई, गोउर मंडल, सपन बनर्जी, मुक्तेश्वर महतो, रविश्वर मरांडी, गणपति बाउरी, रवि कुमार, खगेन पांडेय,
विनय मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, दीपक गोप, लखन बनर्जी, गुहीराम पाल, धनंजय मंडल, पंकज सिंह, श्रीराम गोराई, दिनेश मंडल आदि मौजूद थे।
उप प्रमुख ने अदिति और प्राची को किया सम्मानित

बलियापुर : बलियापुर की दो बहन मिठू सरिया की बेटी अदिति सरिया और संदीप अग्रवाल की बेटी प्राची सरिया ने नीट क्रैक कर बलियापुर का नाम रौशन किया। आज बलियापुर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उनके आवास जाकर बेटियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके इस उपलब्धि पर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सच्ची मेहनत और लगन से किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाती है। आज बेटियों ने बलियापुर को गौरांवित किया है। मौके पर स्वपन कुमार महतो, विमल सरिया, मिठू सरिया, मीतू सरिया, संदीप सरिया, गिरधारी लाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
बलियापुर में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

बलियापुर: शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र के खेतटांड़ फुटबॉल मैदान में मंगलवार से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया । प्रखंड स्तरीय इस फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 15 आयु वर्ग के क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के कूल 20 टीमों ने भाग लिया।
जिसमें फुटबॉल खेल के दौरान सेमीफाइनल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मल्लिकडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाड़दाहा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालीपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमटाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। वहींं अंदर 17 वर्ष आयु वर्ग के करीब एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगामाटी एवं प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय शीतलपुर की टीम फाइनल में पहुंची। दोनों ही वर्ग के सेमीफाइनल एवं फाइनल टूर्नामेंट का खेल बुधवार को होगा।
वहीं बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैयाभीठा की टीम ने बालिका मध्य विद्यालय बलियापुर की टीम को एक शून्य से पराजित कर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि बलियापुर के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बालिका वर्ग की विजेता एवं उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, आदित्य प्रसाद मिर्धा, तारिणी रवानी, नारायण पंडित, स्वप्न कुमार महतो, रेफरी रखाल रवानी, विनोद राउत, युधिष्ठिर महतो आदि थे।
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में संदीप ने बलियापुर का किया नाम रौशन 
बलियापुर : रांची में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बलियापुर के संदीप कुमार मोदी (66 किलोग्राम वर्ग में) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसकी खबर फैलते ही उनके परिवार और बलियापुर में खुशी छा गई।
इसकी सूचना मिलने पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उनके आवास पहुंचकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वर्तमान में संदीप द ड्रीम फिजिक के ट्रेनर है। उनके कुछ अंकित गुप्ता ने भी बधाई दी। मौके पर शिक्षक आदित्य प्रसाद मिर्धा, मुकुल चंद्र रोहिदास, स्वपन कुमार महतो, धीरेन प्रमाणिक, पिता बाटुल मोदी, माता नमिता देवी, सुरेश मोदी, सुमिता कुमारी, वृष्टि, सारथी देवी, शर्मिला देवी मौजूद रहे।
बलियापुर में बिजली व्यवस्था चरमराई
बलियापुर : क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से इस भीषण गर्मी में बलियापुर क्षेत्र के लोग काफी परेशान है। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से शाम होने पर क्षेत्र में हो रही आंधी बारिश से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह गड़बड़ा गई है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में शाम होने के बाद आंधी बारिश भी शुरू हो जाती है। आंधी पानी के साथ क्षेत्र में बिजली गुल होने पर रात-रात भर बिजली गायब रहती है। रात रात भर बिजली के नहीं रहने से उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारने को विवस होना पड़ रहा है।
इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर यूके सिंह ने बताया कि डीवीसी में गड़बड़ी होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसी प्रकार पिछले कुछ दिनों से शाम के बाद बारिश होने के साथ बिजली भी गायब हो जा रही है और बिजली के नहीं रहने से इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में विभाग से बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।
सोमवार की शाम को बिजली कटी जो मंगलवार को दो बजे आयी। मंगलवार को भी दिन भर यही हाल रहा। लोकहित विकास संस्था के सचिव मुश्ताक आलम ने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इसको लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। सिंदूरपुर गांव के समाजसेवी अशोक मुखर्जी, लायंस क्लब ऑफ बलियापुर के सदस्य छोटू अंसारी के अलावा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
