• Thu. Feb 19th, 2026

बलियापुर के खबरें/ सड़क दुघर्टना में सिंगियाटांड़ के सलीम अंसारी की मौत 

admin's avatar

Byadmin

Jun 22, 2025

 

बलियापुर: सिंगियाटांड़ निवासी सलीम अंसारी का सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना की खबर पाकर परिजन घटनास्थल गोविंदपुर जीटी रोड में पहुंचे। घटना की खबर पाकर गांव में मातम पसर गया है। वे 55 वर्ष के थे। मृतक गोविंदपुर जीटी रोड पर रांगाबांध के पास चारपहिया वाहन ने बाइक सवार सलीम अंसारी को जोरदार टक्कर मारा जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपनी बाइक गोविंदपुर जंगलपुर से घर वापस आ रहा था। परिवार में उनकी पत्नी नूरेसा बीबी, तीन पुत्र, दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

सड़क दुघर्टना में युवक घायल

बलियापुर हीरक रोड आमझर के समीप रविवार शाम को  सड़क दुर्घटना में आमझर गांव निवासी मनोरंजन गोप घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल को इलाज के लिए बलियापुर सीएचसी मे भर्ती किया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर धनबाद शहर निर्मल महतो अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि घायल साइकिल से बलियापुर बाजार आम खरीदने के लिए निकला था। अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से घायल हो गया।

परसबनिया में क्रिकेट टूर्नामेंट

बलियापुर: परसबनिया में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट न्यू जनता क्लब आमटांड़ के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें आरआर क्लब न्यू परघा ने आठ विकेट से सिंदरी को हराया। मुख्य अतिथि परसबनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

बलियापुर में भाजपा की बैठक

बलियापुर: भाजपा बलियापुर प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को पर्जन्य बीएड  कॉलेज में हुई ।पूर्वी अध्यक्ष मंडल पश्चिम मंडल अध्यक्ष और सिंदरी नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार अफसर शाही के खिलाफ मंगलवार को आक्रोश रैली बलियापुर हाई स्कूल मैदान से निकल कर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।बैठक भाजपा नेत्री तारा देवी, संतलाल प्रमाणिक,  निताई रजवार,  प्रकाश बाउरी,  विश्वजीत मुखर्जी,  बिरंची सिंह,  अरविंद पाठक,  संजय महतो आदि मौजूद  थे।

सुरुंगा राजपूत समाज का कमिटी गठन

बलियापुर: सुरूंगा गांव में रविवार को बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज जोन टू सुरूंगा एवं परसबनिया कमिटी का गठन किया गया। अध्यक्ष उदय कुमार देव, उपाध्यक्ष नरेश सिंह, सचिव किशोर सिंह, सह सचिव राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष सीटू देव, प्रवक्ता अंशु कुमार देव, सलाहकार सदस्य अनिरुद्ध देव, तारा प्रसाद देव, संगठन मंत्री विशाल देव, अध्यक्षता प्रभाष सिंह ने किया। मौके पर शिरीष कुमार सिंह, पशुपतिनाथ देव, महेंद्र कुमार देव, गौतम सिंह, संदीप देव, कन्हैया लाल सिंह, गौतम देव, प्रभाकर देव, संदीप देव आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *