
बलियापुर आमटाल ब्राह्मण टोला में रिटायर कर्मी सुशील चटर्जी के आवास से 9 लाख की चोरी हुई।चोरी रविवार रात लगभग 2:30 बजे चोरी की घटना का अंजाम दिया। दुर्गा पूजा नजदीक है चोरी की घटना से आमटाल में फिर एक बार दाहशत के माहौल बन गया है । चोरी की सूचना बलियापुर पुलिस को दी गई ।पुलिस घटना स्थल पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया ।घटना रविवार रात 2:30 बजे की है सुशील चटर्जी के पत्नी शौच के लिए शौचालय निकली थी। पहले से घात लगाए चोर चारदिवारी से पिछले गेट से चटर्जी के पत्नी के साथ घर के अंदर चुपके से प्रवेश कर गए। चोर अलमीरा तोड़कर चोरी का अंजाम देने लगे दूसरा अलमीरा तोड़ने के क्रम आवाज आने से चटर्जी के पत्नी दो चोर को देखकर चिल्लाने लगी ।चिल्लाते ही चोर गला दबाने लगा और गले में पहने सोने का चैन भी छीन लिया बगल में सोए सुशील चटर्जी लकवा ग्रस्त मरीज हैं वह चाह कर भी चोरों का विरोध नहीं कर पा रहे थे। बगल के कमरे में सोए पुत्र चंडी चरण चटर्जी आवाज सुनकर बाहर निकाल तब तक चोर पीछे के रास्ते समान लेकर भाग गए ।चोरी की लिखित शिकायत बलियापुर थाना में की गई है ।चोरी किए गए सामान में 8 भारी सोने का गहना एक गले का चैन 50हजार नगद एक मोबाइल फोन चंडी चरण चटर्जी का आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर कार्ड एटीएम कार्ड रेलवे की आईडी कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस एसबीआई डेबिट कार्ड एचडीएफसी के डेबिट कार्ड के मूल कॉपी लेकर भाग गए ।चोर लोकल गैंग होने की बातें कहीं जा रहे हैं। बलियापुर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

पहाड़पुर में करम महोत्सव का आयोजन


बलियापुर: पर्जन्य बीएड कॉलेज बलियापुर व पहाड़पुर शिव मंदिर प्रांगण में करम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री तारा देवी ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि करमा पर्व भाई बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति को बचाने के लिए तमाम लोगों को आगे आने की जरूरत है। मौके पर्जन्य बीएड कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव तारा देवी, निदेशक सरोज यादव, प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर कार्तिक दा, प्रोफेसर जलेश्वर महतो, प्रोफेसर संदीप तिवारी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंसस दिवाकर महतो, दिनेश महतो, निर्मल महतो, विक्रम महतो, राजेश महतो, जेपी महतो, शंकर महतो आदि मौजूद थे।
दिव्यांग छात्राओं के बीच उपकरण वितरण

बलियापुर – शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल में शिविर आयोजित कर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच उपकरण का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी एवं जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने बच्चों के बीच उपकरण का वितरण किया। इस अवसर पर कूल 21 दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल व्हीलचेयर कान की मशीन कैलिपर एवं एमआर किट का वितरण किया गया। शिविर में विजय रजक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके सिन्हा आदि थे
दिल्ली में करमा महोत्सव
बलियापुर – आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से रविवार को नई दिल्ली स्थित विनोद नगर में करमा पर्व के मौके पर करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नई दिल्ली एनसीआर में रहने वाले कुड़मी समाज के झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम आदि राज्यों के सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया। लोगों ने पारंपरिक करमा नृत्य गीत प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया.
जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधि मंडल सीओ से मिला

बलियापुर – अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष उपाशी महताइन के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल बलियापुर के अंचल अधिकारी मुरारी नायक से मिला। इस दौरान 23 अगस्त को जनवादी महिला समिति द्वारा सात सूत्री मांगों के समर्थन में अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन को लेकर अब तक किसी प्रकार की वार्ता नहीं किए जाने के प्रति रोष प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान आसनबनी मौजा में किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहण मामले पर रोक लगाने की मांग की। जिस पर अंचल अधिकारी श्री नायक ने प्रतिनिधिमंडल को 6 सितंबर को आसनबनी मौजा में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित लोगों के साथ वार्ता करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में रानी मिश्रा, पुरनी देवी, हिमानी देवी, मालती देवी, फूलमनी देवी, मीनू देवी, कुसुम देवी, फूलों देवी, तारिणी देवी, लुकिया देवी, सावित्री देवी आदि थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
