• Wed. Feb 25th, 2026

बलियापुर की खबरे/ उप मुखिया प्रतिनिधि ने दुधिया के विभिन्न टोला में मनसा पूजा मे नया लाइट लगाया गया

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2025

 

बलियापुर रविवार को।ग्राम पंचायत दूधिया के उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी के द्वारा ग्राम दूधिया मंडल टोला के ऊपर बस्ती और दुर्गा मंदिर में लाइट लगवाया गया जिसमें मौजूद संजय चौबे उमेश चौबे राज मिश्रा सुभाष चौबे हरे राम साधन मंडल उत्तम कुमार मंडल हराधन मंडल लालू मंडल पप्पू मंडल गोहिराम मंडल सुबोध मोदक रोहित मंडल दूधिया सहिस टोला में नया लाइट लगवाया गया जिसमें लालटु मिठारी हाबू सहिस निर्मल सहिस सुरेश मास्टर परेश सहिस धनु सहिस लिंलटु मिठारी नीताई सहिस कन्हाई रजवार आदि मौजूद थे

 

बलियापुर क्षेत्र में मनसा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है

बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांव में सांपों की देवी मां मनसा की पूजा कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. क्षेत्र के विभिन्न गांव के मनसा मंदिर एवं पूजा स्थलों पर पूजा अर्चना हेतु देवी मनसा की प्रतिमा स्थापित की गई है.  रविवार की रात मनसा पूजा के उपवास के मौके पर विभिन्न गांवों के मनसा मंदिर एवं पूजा स्थलों पर देवी मनसा की पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा अर्चना के दौरान पूजा स्थलों पर बकरे की बली दी गई. विभिन्न पूजा स्थलों पर  रविवार की रात जात मंगल कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. मालूम हो कि बांग्ला सावन महीने के संक्रांति के मौके पर परंपरागत ढंग से क्षेत्र में मनसा पूजा धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

 

आमझर में मंदिर निर्माण को ले शिलान्यास 

बलियापुर: आमझर में काली मंदिर पुनर्निर्माण के लिए रविवार को मुख्य अतिथि आमझर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र रवानी ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर राजेश रविदास, छोटेलाल गोप, कमल मंडल, पंचानन मंडल, तापस दास, विश्वनाथ दास, रामेश्वर गोराई, संजय मंडल, दीपक कुमार गोप, समीर प्रमाणिक, भोलानाथ रवानी, साधन गोप, उमेश गोराई, गुरु दास, कुलदीप गोप आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *