
बलियापुर – बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति बलियापुर की बैठक मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति की बैठक में लगातार अनुपस्थित होने वाले सदस्यों को स्पष्टीकरण भेजने तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वैसे सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव लिया गया। वहीं आगामी 23 सितंबर को हर साल की भांति इस साल भी झारखंड के पुरोधा पूर्व सांसद स्व विनोद बिहारी महतो की जयंती पर कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने पर भी विचार किया गया। बैठक में समिति के सचिव गणेश महतो, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, गुरु चरण सिंह, काशीनाथ मंडल, डॉ राकेश कुमार महतो, वरुण कुमार सरकार, अकबर अली खान, काजी असीर अहमद, अरुण कुमार महतो, दिनेश कुमार महतो आदि थे

बलियापुर सीओ ने चिटाही विद्यालय का किया निरीक्षण 

बलियापुर – सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के परसबनिया पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय चिटाही का निरीक्षण किया। मालूम हो कि बीआईटी सिंदरी के प्राध्यापक डॉ राहुल कुमार ने सामाजिक संस्था प्रयास इंडिया की ओर से चिटाही गांव के नया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा केंद्र संचालित करने के लिए सीओ श्री सिंह को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें विद्यालय भवन की जर्जर अवस्था , चारदीवारी नहीं होने , बिजली शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बातें कही गई थी। निरीक्षण के क्रम में सीओ श्री सिंह ने विद्यालय की भूमि की मापी कराने, चारदीवारी निर्माण, भवन की मरम्मती, शौचालय की समुचित व्यवस्था, डिजिटल कक्षाओं के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पुस्तकालय की स्थापना तथा विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया। निरीक्षण के क्रम में सीओ श्री सिंह ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ शिक्षको को भी बच्चों की नियमित उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। मौके पर पंचायत के मुखिया राजाराम रजक, झामुमो नेता अशोक कुमार महतो, बीआईटी की प्राध्यापक डॉ राहुल कुमार, अजय कुमार, रामप्रसाद महतो, रंजीत निषाद, रंजीत श्रीवास्तव, विनोद मल्लिक आदि थे ।
बलियापुर प्रखंड कार्यालय के सामने ट्रांसफार्मर में करंट प्रभावित होने से दो गायों की मौत
बलियापुर प्रखंड कार्यालय गोदाम की स्थित ट्रांसफार्मर के तार में मंगलवार शाम को करंट प्रभावित होने पर दो गाय की मौत हो गई। बारिश से ट्रांसफार्मर के नीचे करंट आ जाने से केदुवाटाड़ निवासी कृष्णा महतो एवं भिखराजपुर निवासी मोहम्मद मुन्ना की गाय। घटना स्तल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही लोगों ने विद्युत विभाग को घटना की सूचना देने पर विद्युत आपूर्ति बंद किया गया ।ग्रामीण किसानों ने विभाग से मुआवजा की मांग को लेकर विद्युत आपूर्ति बंद है। माले नेता रोहित कुमार महतो ने विभाग से बात करने पर किसान को आवेदन देने एवं मृत गाय की पोस्टमार्टम करने की बातें कहीं । दोनों गाय घटना स्तल पर पड़ा हुआ है। मौके पर प्रकाश महतो रोहित महतो विष्णु महतो पंचू महतो आदि मौजूद थे।
बलियापुर प्रखंड सभागार में प्रधानअध्यापकों की गुरु गोष्ठी का आयोजन
बलियापुर मंगलवार को सभी कोटि के विद्यालय के प्रधानाध्यापको की विशेष गुरू गोषठी का आयोजन प्रखंड सभागार मे किया गया गुरगोषठी मे माह सितम्बर मे होने वाले अर्द्ध वार्षिक परीक्षा एस ए वन का प्रश्न पत्र मागं इवीवी मे नामानकित छात्र अनुसार करने, किताब इंट्री ,एन आई एल पी , एस एम सी अपडेशन करने आदि विषवो पर चर्चा की ग्ई एवं इसे करने का आदेश दिया गया ।मोके पर बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद मिर्धा, नारायण पंडित ,शंकर गोराई हनान अखतर बादल दास चंद्रशेखर सिह संदीप महतो राम सवरूप प्रजापति रशमि सिनहा शीला देवी आदि थे।।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
