• Sun. Feb 15th, 2026

बलियापुर की खबरे/ परसबनिया में भाकपा माले की बैठक 

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

बलियापुर – परसबनिया पंचायत  मोदीडीह गांव में  शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक युवा नेता सुधीर महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी द्वारा घोषित एक जुलाई से 31 जुलाई तक सांगठनिक अभियान तथा 28 जुलाई को चारु मजेदार की शहादत दिवस मनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मार्शलिंग यार्ड पार्टी कार्यालय में चारु मजूमदार की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मनोज रवानी, गोपाल गोराई, ओम प्रकाश राय, फूलचंद बाउरी, रासु कुंभकार, काली बनर्जी आदि थे।

आसनबनी मामले को ले टुंडी व सिंदरी विधायक मुख्यमंत्री से मिला 

बलियापुर – आसनबनी मौजा में सेल कंपनी द्वारा जमीन अधिग्रहण के दौरान पुलिस प्रशासन एवं सेल कंपनी के लोगों द्वारा रैयत ग्रामीणों पर की गई  लाठीचार्ज की घटना के सिलसिले में टुंडी के विधायक सह सत्तापक्ष के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो एवं सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के नेतृत्व में झामुमो का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार की शाम रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान आसनबनी गांव के लोगों की खेती जमीन को जबरन अधिग्रहण के दौरान 11 जुलाई को रैयत किसानों के साथ पुलिस प्रशासन एवं सेल कंपनी के लोगों द्वारा की गई  लाठीचार्ज की घटना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी गई।  टुंडी विधायक श्री महतो के अनुसार मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने इस दौरान मामले पर करवाई का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया है। प्रतिनिधि मंडल में धनबाद के पूर्व वार्ड पार्षद व झामुमो के युवा नेता मदन महतो, बलियापुर के झामुमो प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, राजेंद्र हेंब्रम आदि थे।

 

बलियापुर में लायंस क्लब का पदस्थापना समारोह 

बलियापुर – लायंस क्लब ऑफ बलियापुर का 23 वॉ पदस्थापना समारोह की रात बलियापुर स्थित सरिया बैंक्विट हॉल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि लायंस क्लब 322 ए के पूर्व जिलापाल राजीव लोचन ने क्लब के नए अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, सचिव शंकर रविदास समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों को शपथ दिलाया तथा उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापाल एलसी राठी ने क्लब के नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शपथ दिलाई गई। अतिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की काफी प्रशंसा की। वक्ताओं में क्लब के रीजन चेयरपर्सन प्रकाश ठक्कर एवं जोन चेयरपर्सन डॉ मुकेश कुमार राय ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। क्लब के नए सदस्यों में मुश्ताक आलम दिलीप कुमार दत्ता, अनवर अली खान, अरुण कुमार महतो, स्वपन कुमार महतो, तरुण रजक आदि शामिल थे। सचिव का प्रतिवेदन गिरधारी अग्रवाल ने प्रस्तुत किया इस अवसर पर अतिथियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी ने किया। संचालन कल्याण कुमार भट्टाचार्य एवं चितरंजन महतो कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार महतो ने किया। मौके पर अताउर रहमान, कल्याण भट्टाचार्य, मानिक मंडल ,सीआर महतो , कैलाश अग्रवाल , अशोक कुमार श्रीवास्तव , अशोक कुमार अग्रवाल , दिलीप दत्ता , राधेश्याम साव, अबुल खान आदि मौजूद थे।

 

आमटाल में प्रशिक्षण शिविर संपन्न 

बलियापुर – आमटाल पंचायत सचिवालय में महिला एवं युवतियों के बीच स्वरोजगार के लिए बांस से बनने वाले वस्तुओं के 2 महीना का प्रशिक्षण शिविर का  शुक्रवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन धनबाद द्वारा आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण शिविर में कूल 21 महिला एवं युवतियों ने भाग लिया। शिविर में महिला एवं युवतियों को बांस से आधुनिक डिजाइन से बनने वाले सामग्रियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन के मौके पर पंचायत के मुखिया संजय गोराई ने उद्यमी महिला एवं युवतियों को प्रशिक्षण का लाभ लेने तथा स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने को कहा।

 

महिलाओं को अपनी हक और अधिकार के लिए आगे आना होगा –आशा देवी

बलियापुर : बलियापुर प्रखंड के बाघमारा में महिला सशक्तिकरण और गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर महिलाओं ने एक बैठक रखा। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने मुख्य रूप से बिजली की समस्या, पानी की समस्या, मैया सम्मान योजना, पेंशन योजना, आवास योजना, राशन कार्ड की समस्या, जाति–आवासीय प्रमाण पत्र, स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता के लिए समूहों का कार्य क्लाप आदि पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि आज महिलाएं घर के चूल्हा–चौका के साथ देश का महामहिम राष्ट्रपति बन देश सम्हाल रही है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही है। महिलाओं को अब जागरूक होने की जरूरत है। मौके पर उषा महतो, पूर्णिमा देवी, शकुन्तला देवी, रीना देवी, गीता देवी, शकुन्तला राय, शशि कला महतो, ललिता महतो, सुमित्रा गोराई, सुचित्रा महतो, चिंता देवी, सुमित्रा देवी, नियती महतो, बेलु महतो, रेखा महतो, ममता देवी, मिथिला महतो सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *