
बलियापुर : आसनबनी मौजा में सेल टासरा द्वारा प्रस्तावित 41.99 एकड़ भूमि अधिग्रहण के विरोध में आसनबनी सरिसाकुंडी एवं कालीपुर के ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के तहत बुधवार को ग्रामीणों ने इसके विरोध में बलियापुर में रैली निकाली एवं अंचल व प्रखंड कार्यालय के समझ प्रदर्शन किया। इस दौरान बलियापुर हाई स्कूल मैदान से निकाली गई रैली में शामिल लोगों ने अपने अपने हाथों में तख्तियां लिए चिलचिलाती धूप में सेल कंपनी मुर्दाबाद, जिला प्रशासन हाय हाय, जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे आदि नारे लगाते हुए लोग बलियापुर बाजार चौक एवं थाना द्वारा होते हुए बलियापुर अंचल कार्यालय पहुंचे और रैली धरना में तब्दील हो गया। इस दौरान उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि आसनबनी सरिसाकुंडी एवं कालीपुर के ग्रामीण इसके पूर्व भी डीवीसी से विस्थापन का मार झेल चुके हैं। ग्रामीणों का अधिकांश खेती जमीन डीवीसी में समा चुका है। अब जो भी खेती जमीन बची है उसे भी जिला प्रशासन एवं सेल कंपनी आवास निर्माण के नाम पर अधिग्रहण करना चाहती है, जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा। कहा कि आसनबनी मौजा में स्थित कृषि जमीन का अधिग्रहण होने से यहां के किसान भूमिहीन हो जाएंगे और रोजी-रोटी को तरसने को विवश होंगे। वक्ताओं ने मामले को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने की बातें कहीं। वक्ताओं में प्रखंड की उप प्रमुख आशा देवी, अधिवक्ता निताई रवानी, अमृत महतो, विजय सोरेन, राहुल कुमार, अनिल मांझी, सहदेव मांझी, साधमनी देवी, अनिल महतो, परेश चंद्र महतो, बलदेव मांझी, कमल मरांडी, रवि मरांडी आदि शामिल थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ एवं सीओ बलियापुर को स्मार पत्र सोपा।

जगदीश में पोषण पखवाड़ा


बलियापुर: जगदीश पंचायत में बुधवार को गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को पोषण दिवस के महत्व पर विशेष जानकारियां दी गई। मौके पर गोद भराई एवं अन्न परासन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विभाग की पर्यवेक्षिका रश्मि सिन्हा समेत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका आदि थे।
सीआरपीएफ के जवानों ने शौर्य दिवस मनाया

बलियापुर:1965 के भारत-पाक युद्ध में सीआरपीएफ के जवानों द्वारा प्रदर्शित पराक्रम के याद में बुधवार को सीआरपीएफ 154 वाहिनी प्रधानखंता ने दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया. मालूम हो की 1965 में आज ही के दिन पाक सेना की एक इन्फेंट्री ब्रिगेड ने रण आफ कच्छ गुजरात में भारतीय सीमा पर स्थित सरदार एवं टॉक पोस्ट पर तैनात सीआरपीएफ के सेकेंड बटालियन की दो कंपनियों पर आक्रमण कर दिया और सीआरपीएफ के जवानों ने पाकिस्तान सेना का दृढ़ता से प्रतिरोध किया और बहादुरी से लड़ते हुए आक्रमण को विफल कर दिया। इसमें 34 पाक सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिए गए। इस लड़ाई में सीआरपीएफ के आठ जवान भी शहीद हुए थे। शौर्य दिवस के मौके पर सीआरपीएफ 154 वाहिनी के पदाधिकारी एवं जवानों ने शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट विनीता कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हर्ष झा समेत वाहिनी के अन्य पदाधिकारी एवं जवान थे।
लालाडीह में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

बलियापुर: लालाडीह में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व रामचरित मानस पाठ बुधवार को संपन्न हो गया। मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आरती में आसपास गांवों के काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर कुलदीप रजवार, दिनेश रजवार, जयदेव रजवार, युद्धिष्ठिर रजवार, शिव कुमार रजवार, कमलेश रजवार, प्रदीप रजवार, सूरज रजवार, पिंटू, फागू, धर्मेंद्र, भरत, भुपेश, राजकिशोर, नागेश्वर, रितेश आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
