• Mon. Sep 29th, 2025

कुसमाटांड़ तालाब में डूबने से युवक की मौत, पढ़िए बलियापुर की अन्य महत्वपूर्ण ख़बरें,……

Byadmin

Feb 13, 2025

कुसमाटांड़ तालाब में डूबने से युवक की मौत

बलियापुर: परघा सुफलडीह निवासी श्रीकांत आचार्य के 30 वर्षीय पुत्र चंडी चरण आचार्य का शव कुसमाटांड़ रानी रोड के एक छोटे तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। खबर पाकर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतक 8 फरवरी की शाम कुसमाटांड़ मोड़ जाने की बातें कहकर घर से निकला था। फिर वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। काफी खोजबीन किया । कही भी उसका अता-पता नहीं चला। दूसरे दिन इनके लापता संबंधी शिकायत बलियापुर थाना में किया। बुधवार को कुसमाटांड़ एक छोटे से तालाब में तैरता हुआ शव होने की सूचना पर आमझर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र रवानी, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला मंत्री आशीष मुखर्जी, गोउर मंडल, निताई रवानी, विजय मंडल, आशीष महतो समेत ग्रामीण जूट गए। मृतक की पहचान चंडी चरण आचार्य के रूप में की गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन दहाड़ मार रो रहे थे। मृतक का परिवार काफी गरीब हैं। मृतक के परिवार में मृतक के मां रेवती देवी आचार्य, पत्नी मामोनी आचार्य, पुत्र विष्णु, सुदीप, दीप सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

रखितपुर में युवक की मौत 

बलियापुर :रखितपुर गांव के 26 वर्षीय पंकज महतो का  बुधवार को संदेहात्मक स्थिति में  निधन हो गया। वह केरल में मजदूरी करता था। चार दिन पूर्व वह घर आया था। बताया जाता है कि सोमवार की रात उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। उसे इलाज हेतु शाहिद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पांच भाई एवं दो बहनों में सबसे छोटा था। वह स्व मटुक महतो का पुत्र था। वह अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद  दोपहर मृतक का शव गांव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजन रो रो कर बुरा हाल है।

रविदास जी महाराज एक सच्चे समाज सुधारक थे – सीओ 


बलियापुर:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बलियापुर में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी का जयंती मनाया।
मौके पर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा   संत रविदास के विचारों और शिक्षाओं को आत्मसात करने का दिन है जो इस जयंती की सही सार्थकता होगी। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकांए मौजूद थे ल

प्रधानखंता में कुंज भंग के साथ हरि कीर्तन संपन्न 

बलियापुर: प्रधानखंता नारायण कुल्ही में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन बुधवार को कुंज भंग के साथ संपन्न हो गया।  मूल गायिका बांकुड़ा के अनल आचार्य  ने कीर्तन गायन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं निरसा व जामताड़ा के रंग दलों ने नृत्य गीत के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मौके पर मुखिया साथी बनर्जी, कन्हाई बनर्जी, अमित बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, विरू, तरूण, निखिल, रंजन, बिनोद, रोहित, मंशा, बादशाह, काजू, काशी, मनभुल, तापस, सजल, अचिंतो, संतो, किसन, अनीश, कार्तिक, मेघा आदि मौजूद थे।

आंदोलनकारी अब्दुल लतीफ का इंतकाल 

बलियापुर : झारखंड आंदोलनकारी ब्राह्मणडीहा गांव निवासी अब्दुल लतीफ का इंतकाल बुधवार को  हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो पुत्र एवं दो पुत्रियां है। उनके निधन पर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, रफीक अंसारी, शकील अंसारी, अनवर अली खान, मुखिया रीना देवी, उप मुखिया आफताब खान, आशु महतो, हैदर अली, अब्दुल कादिर आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोपहर बाद गांव के कब्रिस्तान में उनकी मिट्टी मंजिल के दौरान सैकड़ो लोग शामिल हुए।

मूर्ति विसर्जन के साथ राजबाड़ी मेला संपन्न 

बलियापुर : परघा  राजवाड़ी प्रांगण में आयोजित नौदिवसीय सरस्वती पूजा व मेला कार्यक्रम का  बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। यहां हर साल सरस्वती पूजा के मौके पर नौ दिवसीय मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  प्रतिमा विसर्जन के दौरान झामुमो  जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष महावीर महतो, पूर्व मुखिया मनोज सिंह आदि शामिल हुए। कार्यक्रम को संपन्न कराने में श्रावण बाउरी, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, अधिवक्ता निताई रवानी, गोउर मंडल, सरोज मोदक, मनोज रवानी आदि का योगदान रहा।

दुधिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

बलियापुर: दुधिया में बुधवार को बिदू चांदन बोंगा बूरू पूजा कार्यक्रम के तहत आदिवासी महिला पूरूषो
ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि यहां की संस्कृति को बचाने के लिए तमाम लोगों को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम के लिए उन्होंने कमेटी की सराहना की। ओलचिकी माध्यमिक में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र दिया। मौके पर पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, हैदर अली, नसीम, ईश्वर रजवार, देवनारायण सोरेन, मांझी हाड़ाम महालाल मुर्मू, नायकी हाड़ाम शनिचर सोरेन, रविलाल हेम्ब्रम, समीर टुडू, श्याम लाल मुर्मू , सनातन, अधर सहिस, सिराजुल अंसारी आदि मौजूद थे।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *