• Thu. Mar 26th, 2026

बजाज फिनसर्व धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को, ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ का होगा अनावरण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 26, 2026
आदित्यपुर। बजाज फिनसर्व ने अपने डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म “धुनिवर्स” के भव्य समापन की घोषणा की है। इसका ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित होगा, जहां प्रसिद्ध संगीतकार तिकड़ी शंकर –ईसान –लोए की मौजूदगी में ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ का खिताब दिया जाएगा।
पिछले छह महीनों में “धुनिवर्स” ने म्यूजिक टैलेंट की खोज के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल मंच के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस दौरान 60,000 से अधिक प्रतिभागियों ने, मेट्रो शहरों से लेकर दूरदराज के इलाकों तक, ऑडियो और वीडियो के माध्यम से ऑडिशन दिया और अपनी प्रतिभा को शंकर –ईसान –लोए तक पहुंचाने का मौका पाया। इस प्रतियोगिता के विजेता को जी म्यूजिक कंपनी के साथ एक स्वतंत्र एल्बम तैयार करने का अवसर मिलेगा, जो उभरते कलाकारों के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट मानव मियानवाल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ऐसे मंच तैयार करना है, जो नई प्रतिभाओं को पहचान दें और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। उन्होंने बताया कि बजाज फिनसर्व परफॉर्मिंग आर्ट्स, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में लगातार निवेश कर रहा है और “धुनिवर्स” इसकी दीर्घकालिक पहल का हिस्सा है।इस पहल पर शंकर महादेवान ने कहा कि “धुनिवर्स” की सबसे खास बात यह है कि यह भारत के हर कोने से संगीत प्रतिभाओं को सामने लाने का मंच प्रदान करता है।
*कंपनी परिचय*
बजाज फाइनसर् भारत की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक है, जिसका वित्त वर्ष 2024-25 में समेकित राजस्व ₹1,33,822 करोड़ (लगभग 15.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *