• Sun. Feb 15th, 2026

बलियापुर की खबरें/बलियापुर में पंचायत समिति की बैठक: बिजली संकट और जर्जर सड़कों का मुद्दा छाया रहा

admin's avatar

Byadmin

Jul 4, 2025

 

 

बलियापुर: शुक्रवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रखंड प्रमुख ने सभी विभागों को पूर्व प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया.

 

बिजली समस्या पर गरमागरम बहस

बैठक में क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा. सदस्यों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिजली संकट के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर बिजली विभाग के एसडीओ सुजीत कुमार ने बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया.

 

नल-जल योजना से जर्जर हुई सड़कों की मरम्मत की मांग

प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने नल-जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान ग्रामीण सड़कों की जर्जर दशा का मुद्दा उठाया. उन्होंने पंचायत में जर्जर सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की.

 

अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा

बैठक में बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने अपने कार्यालय से संबंधित कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी. इस अवसर पर बीडीओ प्रभाष कुमार दास, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी, सीडीपीओ अलका रानी, प्रभारी बीपीआरओ मो आलम के अलावा विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

 

रोहित कुमार महतो ने अधिकारी को इस्तीफा पत्र सौपा 

बलियापुर: सरकारी विभागों के क्रियाकलापों से नाराज परसबनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो ने पंचायत समिति पद से इस्तीफा के लिए जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को पत्र लिखा। अपने इस्तीफे पत्र में कहा कि पंचायत समिति की मासिक बैठक पिछले तीन महीने से नहीं हुई है। पंचायतों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिससे नाराज होकर इस्तीफा के लिए पत्र लिखा।

 

बलियापुर सीओ ने पत्थर लदे पांच वाहनों को किया जप्त 

बलियापुर: बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने गुरुवार की देर रात को दुधिया मोड़ के पास पत्थर लदे पांच हाइवा को जप्त किया है। सीओ ने इसकी सूचना जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर चन्द्र द्विवेदी को दी। सूचना पाकर श्री द्विवेदी ने बलियापुर थाना पहुंचकर पांचों हाइवा का सीजर काटकर थाना को सुपूर्द कर दिया। सभी कागजात की जांच कर रही है।

 

पदयात्रा को लेकर छात्रों का जनसंपर्क

बलियापुर : कुड़मालि विषय को पीजी एवं बीएड पाठ्यक्रम सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी दिनांक 15 जुलाई को बिनोद धाम बलियापुर से लेकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय तक पद यात्रा रखा रहा गया है। इस आंदोलन में समर्थन को लेकर कुड़मालि छात्र संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल दिवाकर महतो के नेतृत्व में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी के आवास पहुंचे और इस पदयात्रा में समर्थन की मांग की। इस अवसर पर उप प्रमुख ने सभी छात्रों का स्वागत किया और उनके मांगो को समर्थन करते हुए कहा कि झारखंड में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई होना ही चाहिए। आपलोगों का मांग जायज है। बीबीएमकेयू में कुड़मालि भाषा में स्नातकोत्तर और बी एड की पढ़ाई अविलंब शुरु होना चाहिए। इस तरह उप प्रमुख आशा देवी ने इस पदयात्रा को पूर्ण समर्थन देने की बातें कही। मौके पर आदिवासी कुड़मि युवा मंच के संरक्षक एवं शिक्षक स्वपन कुमार महतो, रोहित महतो, मोनू महतो, मुकेश महतो आदि उपस्थित थे।

 

बलियापुर पुलिस जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च 

बलियापुर:मोहर्रम के मद्देनजर बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह व थाना प्रभारी आशीष भारती के नेतृत्व में  शुक्रवार की देर शाम बलियापुर पुलिस ने क्षेत्र दुधिया, बेड़ा नियामतपुर,सिगिंयाटांड़, बाघमारा,गुरीटांड़, लालाडीह, प्रधानखंता, भिखराजपुर समेत कई इलाकों में  प्लेग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने बलियापुर बाजार के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया। लोगों से मोहर्रम का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।  काफी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।

बलियापुर लायंस क्लब ने डॉक्टर डे के उपलक्ष में डॉक्टरों को सम्मानित किया गया

बलियापुर शुक्रवार को।डाक्टरस डे के अवसर पर लायन्स क्लब ऑफ बलियापुर ने लायन डॉ जे० एन० पी० प्रकाश को गुलदस्ता एवं साल दे कर सम्मानित किया, लायन डॉ प्रकाश पिछले कई वर्षों से क्लब के सदस्य भी हैं ।

इस अवसर पर अध्यक्ष लायन देवव्रत मुखर्जी, सचिव लायन शंकर रविदास, चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, कैलाश प्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *