
बलियापुर:झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक सोमवार को बरमुड़ी गांव में बहादुर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बांग्ला भाषा के विकास के लिए अपने बच्चों को बांग्ला भाषा की शिक्षा दिलाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया. बैठक में शिबू चक्रवर्ती, रेखा देवी, कविता देवी, पुतुल देवी, पायल कुमारी, अनीता देवी, लकी देवी, पुष्पा देवी, अंजली कुमारी, मनीषा देवी, निर्मला देवी आदि थी .

बलियापुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनी


बलियापुर : भाजपा पूर्वी मंडल में सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई बैठक में बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले जनाक्रोश रैली व सभा को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श भी किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, आशीष मुखर्जी, मुखिया उत्तम चौबे, खगेन पांडेय,बिनय मुखर्जी, शैलेन मंडल, पूरन मिश्रा, जगरनाथ दास, राकेश चौबे,गुहीराम पाल,मंजू दत्ता,लखन गोराई, मंटू रजक, मानिक रजक, सुबल गोराई आदि थे ।
आमटाल में छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

बलियापुर: 10 वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले क्षेत्र के प्लस टू हाई स्कूल आमटाल के छात्र-छात्राओं को सोमवार को स्कूल प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया संजय गोराई ने छात्र-छात्राओं को छतरी देकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे।
खेतटांड़ प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट

बलियापुर :खेतटांड़ फुटबॉल मैदान में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो के भाई जयदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी व जिला परिषद सदस्य उषा महतो ने किया। इस एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में क्षेत्र के आधा दर्जन से भी अधिक स्कूलों के फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के फाइनल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेतटांड़़ की टीम ने भिखराजपुर स्कूल की टीम को दो शून्य से पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया। वहीं बालिका वर्ग के फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैयाभीठा की टीम ने खेतटांड़ स्कूल की टीम को दो शून्य से पराजित किया। मौके पर पंसस हीरालाल मोदक, दिवाकर महतो, विजय रजक, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न महतो, तारिणी रवानी, राकेश कुमार प्रसाद आदि थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
