• Wed. Mar 4th, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर पुलिस ने सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए कमेटियों के साथ कि बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jan 22, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने को लेकर बराकर पुलिस ने सरस्वती पूजा कमेटियों के साथ बैठक किया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर क्षेत्र में लगभग तीन दर्जन से अधिक छोटी बड़ी पूजा कमेटियों के द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है । जिसको लेकर अभी से ही पूजा कमेटियों द्वारा तैयारी आरंभ कर दिया गया है ।

इसी क्रम में पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर रेट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फाड़ी पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में लगभग बराकर क्षेत्र के सभी पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे । वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से बराकर फाड़ी पुलिस प्रभारी सुकांत दास ट्रैफिक प्रभारी संजीव सरकार तथा असीम चक्रवर्ती मौजूद थे ।

बराकर फाड़ी पुलिस प्रभारी सुकांत दास ने सभी पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा के दौरान सभी लोग आपस में शांति और प्रेम बनाए रखें । उन्होंने सभी को लोगो से जबरन चंदा वसूलने से परहेज करने को कहा । उन्होंने पूजा कमेटियों के सदस्यों से कहा कि पूजा के दौरान तथा विसर्जन में डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी रहेगा ।

जहां जहां पूजा का बड़ा आयोजन होता है और मेला लगता है । वहां नियमों का पूरा पालन किया जाय । क्षेत्र में जहां-जहां पूजा होता है सभी अपना-अपना विसर्जन करने का रूट पहले से ही पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर दें । इतना ही नहीं उन्होंने सभी कमेटियों से अश्लील गाना ना बजाने की भी हिदायत दिया और कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *