• Thu. Feb 26th, 2026

बलियापुर सीओ ने बैंकरों के साथ किया बैठक 

admin's avatar

Byadmin

Jun 13, 2025

 

 

बलियापुर: प्रखंड कार्यालय सभागार में  शुक्रवार को  सीओ प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय समावेशन और सरकारी ऋण योजनाओं पर चर्चा किया गया।

बैठक का उद्देश्य ग्रामीण विकास में सहयोग करना तथा सरकारी योजनाओं में ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित ऋण आवेदनों की शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर किसान क्रेडिट कार्ड ऋण स्वीकृति पत्र वितरण करने पर चर्चा किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में मृतकों के खाते की जांच करने के साथ-साथ बैंक प्रबंधकों को किसी भी हाल में मृतक के खाते से रुपए की निकासी नहीं होने का निर्देश दिया गया। बैठक में धनबाद के जिला लीड बैंक मैनेजर के अलावा क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *