• Thu. Mar 5th, 2026

देवघर में विधानसभा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, शामिल हुए रोशन लाल चौधरी

admin's avatar

Byadmin

Dec 18, 2025

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी/हजारीबाग:- देवघर के सभागार परिसदन में आज झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़कागांव विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी जी ने हिस्सा लिया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि बैठक के दौरान राज्य में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों है। इसी विषय
पर विस्तृत और गहन चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने इन विषयों पर प्रभावी उपायों और नीतियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, ताकि राज्य में पर्यावरण की सुरक्षा और जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा सके।

माननीय सभापति श्री उदय शंकर सिंह जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में माननीय सदस्य श्रीमती श्वेता सिंह जी, देवघर के उपायुक्त तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यावहारिक और प्रभावी निर्णय लेने पर विशेष जोर दिया गया।

यह बैठक राज्य के पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *