• Thu. Oct 30th, 2025

केरेडारी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर हुआ जोर

Byadmin

Oct 30, 2025

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के कई वरिष्ठ एवं युवा नेता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा ने की।

इस अवसर पर सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, तीर्थ यात्रा संयोजक जुगनू सिंह, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, मंडल महामंत्री नरेश महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह तथा उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

बैठक में वरिष्ठ नेता प्रमोद साव, शंकर साहा, रामगढ़ जिला प्रभारी किसान मोर्चा राजू साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि बद्री नारायण सिंह, अमित गुप्ता, नारायण यादव, प्रकाश गुप्ता, उमेश दांगी, प्रीतम साहू, उपेंद्र सिंह, शिबू मेहता, नागेश्वर महतो, नारायण महतो, सूरज रजक, जूगेश्वर प्रजापति, अशोक साव, सुमन गिरी और विनोद सिंह भी उपस्थित रहे।

 

पूनम साहू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचानी चाहिए।

अनिल मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही आने वाले चुनाव की सफलता की कुंजी है।

महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के हर वर्ग तक भाजपा की नीतियों को पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *