
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 10 माँ दुख हरनी मंदिर समिति द्वारा बैठक आयोजित की गर्ई। जिसमें आने वाले नवरात्र में भारत माता की मूर्ति की स्थापना व नवरात्र के पावन त्यौहार को विधिवत मनाने के लिए विचार किया गया। इस मौके पर पूजा को सफल संचालन को लेकर नई समिति का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष विनय कुमार सोनी, उपाध्यक्ष राम उदय साव उर्फ गुड्डू, सचिव अनिल कुमार, उपसचिव पवन कुमार ,कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद मेहता,संरक्षक राजकुमार सोनी,पंकज कुमार, विकास कुमार ,दिलीप कुमार स्वर्णकार, पवन कुमार, विनोद कुमार पटवा, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अशोक चौधरी ,सुदर्शन चौधरी, राजेश शर्मा, विवेक कुमार उर्फ बंगाली, संजय प्रसाद जायसवाल, मनोज कुमार सोनी, अर्जुन कुमार, पवन अग्रवाल उर्फ गुड्डू, अजय कुमार सोनी, राजू कुमार, जीतू पंडा को चुना गया है। युवा वर्ग एवं बुद्धिजीवी व्यक्ति को इस कमेटी के कार्यकर्ताओं के रूप में रखा गया है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, सुविधाओं और पूजा के सुचारू आयोजन पर चर्चा की। बैठक के प्रारंभ में नवरात्र के दौरान समिति द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी देने के साथ सफल आयोजन के लिए समिति सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए। बैठक में इस वर्ष भी शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव को श्रद्धा भक्ति के साथ भव्य रूप स्वरूप में मनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।
साथ ही पूजा के अवसर पर भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन व मंदिर परिसर में भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में समिति ने निर्णय लिया कि रंग-बिरंगे आकर्षक लाइट की साज सज्जा शनिचर बाजार से परसीया माँ दुख हरनी मन्दिर तक की जाएगी। मूर्ति निर्माण, पंडाल व पूजन कर्म के अनुमानित खर्च की जानकारी भी बैठक में रखी गयी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
