• Thu. Mar 19th, 2026

बड़कागांव थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक 20 को ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2025

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत दुर्गा पूजा शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक 20 सितंबर को रखी गई है जिसमें प्रखंड क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों,दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष, सभी जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया है बैठक विशेष रूप से दुर्गा पूजा पर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर रखी गई है।

बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द को सुनिश्चित करने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। अतः आप सभी से निवेदन है कि निर्धारित तिथि मे समय पर उपस्थित होकर अपनी अमूल्य सुझावों एवं सहयोग से बैठक को सफल बनाने का कष्ट करें।

आपकी उपस्थिति एवं सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में शांति और सद्भावना कायम रखने में सहयोग मिलेगा। उक्त आश्य की जानकारी बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने दी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *